कुरुद के आत्मानंद विद्यालय की समस्याओं को लेकर सभापति मनीष ने जिला कलेक्टर से की भेंट

 


मुकेश कश्यप                                                                        

कुरुद।नगर पंचायत कुरुद सभापति व आत्मानन्द अंग्रेजी उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय सह बालक शाला कुरुद के शाला विकास समिति अध्यक्ष मनीष साहू ने जिलाधीश से सौजन्य भेंट कर विद्यालय की समस्याओं से अवगत कराया।उन्होंने कलेक्टर पी.एस.एल्मा से अवगत कराते हुये अनुरोध किया है कि इस विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है जिसे जल्द से जल्द पूरा किया जाए,साथ ही अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी माध्यम को भी यथावत रखा जाए। श्री साहू ने छात्रहित में शा.उमा बालक शाला हिन्दी माध्यम के शिक्षकों के अन्यत्र स्थानान्तरण पर रोक लगाने की मांग भी की है।इस अवसर पर मालक राम साहू, तुकेश साहू उपस्थित थे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने