मनीष ने साधा गोल्ड पर निशाना तो सिंघराज ने ब्रांज पर

 


वतन जायसवाल

रायपुर। टोक्यो पैरालंपिक गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने शनिवार की सुबह शानदार शुरुआत की। निशानेबाज मनीष नरवाल ने भारत की झोली में एक और गोल्ड मेडल डाला तो सिंघराज ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामयाब हुए हैं। इन दोनों निशानेबाजों ने 50 मीटर एयर पिस्टल इवेंट के फाइनल में भारत के लिए दो मेडल जीते। 

 कथूरा गांव हरियाणा के रहने वाले मनीष नरवाल ने महज 19 साल की उम्र में इतिहास रचा। मनीष ने पहले दो शॉट में 17.8 ही स्कोर किया था। लेकिन इसके बाद शानदार वापसी करते हुए पांच शॉट के बाद टॉप थ्री में जगह बनाने में कामयाब हुए। पांच शॉट के बाद उनका स्कोर 45.4 था। 12 शॉट के बाद मनीष 104.3 के स्कोर के साथ पांचवें नंबर पर बने हुए थे।


वहीं सिंघराज लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। 14वें शॉट के बाद सिंघराज नंबर चार पर बने हुए थे। 14वें शॉट के बाद फाइनल इवेंट में सिर्फ 6 खिलाड़ी बचे थे जिनमें भारत के दो खिलाड़ी सिंघराज और मनीष नरवाल शामिल थे। हालांकि दोनों ही खिलाड़ियों पर बाहर होने का खतरा मंडरा रहा था।

   लेकिन 15वें शॉट के बाद मनीष नरवाल 133.4 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए। 16वें शॉट के बाद सिंघराज भी टॉप थ्री में पने जगह बनाने में कामयाब हो गए। 20वें शॉट के बाद भारत के लिए दो मेडल पक्के हो गए थे। चीन के खिलाड़ी को 7.5 के स्कोर के साथ बाहर होना पड़ा। आखिरी शॉट में मनीष नरवाल ने भारत के लिए गोल्ड जीता जबकि सिंघराज के हिस्से में सिल्वर मेडल आया।

    निशानेबाजी में दो और मेडल मिलने के साथ ही टोक्यो पैरालंपिक गेम्स में भारत के पदकों की संख्या 15 हो गई है। पैरालंपिक गेम्स के इतिहास में यह भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। शनिवार को भारत के लिए बैडमिंटन में भी दो और मेडल पक्के हो चुके हैं।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने