रामलीला मैदान में डोम निर्माण मगरलोड की शान: डॉ लक्ष्मी ध्रुव

 


पवन निषाद

मगरलोड। नगर पंचायत का हृदय स्थल रामलीला मैदान पर नगर पंचायत अध्यक्ष निधि से सार्वजनिक मंच डोम निर्माण करना मगरलोड की शान है। नगर पंचायत लगातार विकास कर रही है। राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त व सिहावा विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव ने कहा कि कार्यक्रम के लिए डोम निर्माण हुआ है। इसके अलावा आम दर्शक गणों के लिए भी डोम निर्माण करने का आश्वासन दिया है। वन क्षेत्रों के अलावा आम जनता के स्वास्थ्य सुविधा के लिए 10 ऑक्सीजन मशीन लगाया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गांव, गरीब, किसान का साथी है। वन सामुदायिक अधिकार, भूमिहीन को 6000 रूपये प्रति वर्ष मिलेगा, स्वयं की भूमि में पौधारोपण का संरक्षित करने वाली को 9000 रूपये तीन वर्षों तक मिलेगा। सभी आम जनता योजना का लाभ ले अपील किया। 

नगर पंचायत अध्यक्ष नीतू खिलावन साहू ने कहा कि नगर पंचायत के समस्त पदाधिकारी एवं विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव के सहयोग से नगर में ऐतिहासिक कार्य डोम निर्माण किया गया है। सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। जनपद अध्यक्ष ज्योति दिवाकर ठाकुर ने कहा कि सार्वजनिक हित के लिए रामलीला मैदान में डोम निर्माण के लिए बधाई दिया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डीहू राम साहू ने कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष निधि से मंच निर्माण पर बधाई। जनपद पंचायत विधायक प्रतिनिधि रवि निर्वाण ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के शासनकाल में विकास बोल रहा है। किसान मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ का विकास करने दृढ संकल्पित हैं। कार्यक्रम अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष नीतू खिलावन साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डीहूराम साहू,जनपद पंचायत अध्यक्ष ज्योति दिवाकर ठाकुर,जिला उपाध्यक्ष बिसहत राम साहू,विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र धनंजय ,रवि निर्वाण,पार्षद देवेंद्र साहू,बिसुन साहू, हिरवानी ठाकुर,कमलेश बंजारे,वीणा सिन्हा,जनपद सदस्य थानेश्वर तारक,बुलेश्वर साहू, सुखदेव साहू, बाल गोविंद साहू,जीवनलाल,नारद साहू,शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप सोनी,रोहित,एलएल साहू,अश्वनी दानी पाल,सरपंच संघ अध्यक्ष निरेंद्र निर्मलकर, विमला नेताम, तसल्लीना बेगम,अनुसुइया साहू,सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


सीएमओ एवं इंजीनियर नदारद..

नगर पंचायत द्वारा आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में सीएमओ व इंजीनियर अनुपस्थित रहे। जिससे विधायक सहित पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने नाराजगी व्यक्त की।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने