छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्य मंत्री भाटिया ने की आत्महत्या

 




 लंबे समय से पेटदर्द से थे परेशान



वतन जायसवाल

रायपुर। पूर्व राज्य मंत्री और भाजपा नेता रजिंदर पाल सिंह भाटिया ने अपने घर में ही फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। हालंकि आत्महत्या का कारण अभी पता नही चल पाया है पर बताया गया है वे लंबे समय से पेटदर्द की पीड़ित थे।

राजनांदगांव जिले के कद्दावर नेता खुज्जी जिले से 3 बार विधायक रहे रजिंदर पाल सिंह भाटिया ने आज शाम लगभग 7 बजे छुरिया स्थित अपने निवास में फांसी लगा ली। यहाँ वे अपने छोटे भाई। केके साथ रहते थे। लेकिन घटना। के समय घर पर कोई नही। था। जानकारी लगते ही पुलिस उनके घर पहुंची और जांच में लग गई। वही उनके चाहने वाले भी यह खबर पाकर इकट्ठे हो गए।


जानकारों का कहना है कि वे एक जिंदादिल व्यक्ति थे।  डॉ रमन सिंह के पहले कार्यकाल में परिवहन विभाग के राज्यमंत्री बनाए गए थे। खुज्जी विधानसभा से तीन बार विधायक चुने गए थे। साल 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट काटे जाने के बाद पार्टी से बग़ावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ते हुए 42 हज़ार मतों के साथ वे दूसरे स्थान पर रहे, लेकिन क़द्दावर छवि की वजह से साल 2014 लोकसभा चुनाव के पहले उनकी घर वापसी की गई थी।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने