दीपावली से पहले नेशनल हाइवे अर्जुनी चौक से नई कृषि मंडी के पहले तक डिवाइडर पोल स्ट्रीट लाइट की रोशनी से जगमगाया....

 

 धमतरी ।आज शहर का मुख्य मार्ग अर्जुनी चौक से बठेना चौक एवं अंबेडकर चौक के आगे डिपो पारा मोड़ से काली मंदिर नई कृषि मंडी के पहले NH 30 मार्ग के डिवाइडर पोल स्ट्रीट लाइट के लोकार्पण कार्यक्रम में महापौर विजय देवांगन के साथ मुख्य रूप से जिला धमतरी कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष शरद लोहाना,शहर ब्लाक अध्यक्ष द्वय ईश्वर देवांगन,आकाश गोलछा,महामंत्री अम्बर चंद्राकर एवं एमआईसी मेम्बर राजेश ठाकुर,रूपेश राजपूत, अवैश हाशमी,केंद्र कुमार पेंदरिया सहित पार्षद,अधिकारी कर्मचारी  मौजूद थे।

     मुख्य मार्ग के घनघोर अंधेरा से शहरवासियोंऔर आने जाने वालों को छुटकारा मिलेगा। मुख्य मार्ग पर डिवाइडर पोल के नहीं होने से आए दिन दुर्घटना होते रहती थी। महापौर ने शहर के मुख्य मार्ग में होने वाली समस्या का समाधान मुख्य मार्ग पर डिवाइडर पोल और स्ट्रीट लाईट लगवाकर शहर के मुख्य मार्ग को दीवाली से पहले रौशनी से जगमगाया जिसके लिए शहरवासियों ने महापौर विजय देवांगन,आयुक्त मनीष मिश्रा, सभापति अनुराग मसीह और नगर पालिक निगम के प्रति आभार व्यक्त किया।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने