Video: तिर्रा विवाद को सुलझाने सकारात्मक पहल: कलेक्टर, एसपी आधी रात पहुंचे गांव, संभाला मोर्चा

 


विहिप के अल्टीमेटम के बाद उठाया ठोस कदम


भूपेंद्र साहू

धमतरी।धमतरी ब्लॉक के अंतर्गत  डूबान क्षेत्र में बसे तिर्रा गांव में दो संप्रदायों के बीच जमीन को लेकर जो विवाद चल रहा है उस मामले में अब सकारात्मक पहल करते हुए कलेक्टर पीएस एल्मा और एपी प्रफुल्ल ठाकुर 13 अक्टूबर की आधी रात गांव पहुंचे और मोर्चा संभाल लिया है।दुर्गा विसर्जन में विवाद ना हो इसे देखते हुए भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है।

  2010 से तिर्रा में दो समुदायों के बीच जो विवाद चल रहा है, वह अब तक जारी है। 12 अक्टूबर को गांधी मैदान में विहिप द्वारा जो धरना प्रदर्शन किया गया था उसमें गांव के श्री निषाद ने प्रशासन को खुली चुनौती देते हुए कहा था कि विसर्जन के लिए उन्हें अनुमति दी जाए या फिर वह बलपूर्वक उस रास्ते से निकलेंगे। इस बात को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर और एसपी दोनों मौके पर पहुंचकर सुलह के लिए बातचीत का दौर शुरू कर दिया।यहाँ शीतला मंदिर के निर्माण पर पूर्व एसडीएम द्वारा रोक लगा दी गई थी। जिसके हटाने की मांग ग्रामीण कर रहे हैं। विवादित श्मशान घाट और कब्रिस्तान की भूमि का सीमांकन कराने की भी मांग की गई है। 


14 अक्टूबर सुबह से गांव में बाहरी लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है। शुरुआती समय में दोनों समुदाय के लोग प्रशासन से बात नहीं करना चाहते थे। इस बीच हिंदू संगठन के लोगों ने मध्यस्थता की। इसके बाद विसर्जन के लिए हल निकाला गया। जिस रास्ते में विवाद है वहां 25 लोगों को जाने की अनुमति दी गई। बाकी लोगों को अन्य रास्ते से भेजा गया। गांव के चारों ओर बैरिकेट्स लगा दिए गए हैं। गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

 क्या है यहां का विवाद

श्मशान घाट और कब्रिस्तान की जमीन को लेकर विवाद की शुरुआत हुई थी। दोनों पक्षों के लिए आरक्षित की गई जमीन को सीमांकन का मामला का हल नहीं  निकाला गया जिससे विवाद बढ़ता चला गया। इसके पूर्व में कई कलेक्टर और एसपी भी आए लेकिन किसी ने भी विशेष दिलचस्पी नहीं दिखाई। जिसकी वजह से यहां का मामला हमेशा विवादास्पद रहा है। इस बार दोनों अधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया है, जिसकी लोग तारीफ कर रहे हैं। 

कलेक्टर पीएस एल्मा ने कहा कि तिर्रा का मामला पुराना है जिसे सुलझाया जाना आवश्यक है। इस विवाद को सुलझाने में दोनों पक्षों का साथ के साथ सभी प्रयास जरूरी है।

 एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने कहा कि विवाद का हल निकालने के लिए पुलिस और प्रशासन गांव तक पहुंचा है।सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बाहरी लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है। जल्द ही इस समस्या का हल निकाल लेंगे।




0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने