नान अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के निवास पहुंच कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने शोक प्रकट किया

 


धमतरी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने नान अध्यक्ष  रामगोपाल अग्रवाल के निवास पहुंच कर उनके पिता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए  शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।  

छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष  रामगोपाल अग्रवाल के पिता विद्यासागर अग्रवाल का निधन शनिवार 16 अक्टूबर को 91 वर्ष की आयु में हो गया‌ था।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम बस्तर प्रवास से वापस लौटते समय सोमवार को सायं‌ औद्योगिक वार्ड में सिहावा चौक के समीप श्री अग्रवाल के निवास पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने नान अध्यक्ष से भेंट कर उनके दिवंगत पिता के चित्र पर माल्यार्पण कर शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें दुःख की इस घड़ी को सहन करने ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद लोहाना, महापौर विजय देवांगन, पूर्व अध्यक्ष मोहन लालवानी, जितेन्द्र गढ़वी, गौरीशंकर पांडेय आदि उपस्थित थे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने