किसान आंदोलन के समर्थन में हाइवे में चक्का जाम,ट्रैफिक डाइवर्ट किया गया



हम किसान अन्नदाता है, आतंकवादी नहीं:अधिवक्ता शत्रुहन साहू


धमतरी।केंद्र सरकार  द्वारा लाये गए कृषि कानून की वापसी एवं समर्थन मूल्य की गारंटी की मांग को लेकर विगत 73 दिन से देशभर के 500 किसान संगठनों के लाखों किसान दिल्ली के बॉर्डर पर आंदोलनरत है।इस कानून के विरोध में संयुक्त राष्ट्रीय किसान मोर्चा दिल्ली के आह्वान पर 6 फ़रवरी  को खेती बचाओ आंदोलन के तहत छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ से संबद्ध राष्ट्रीय किसान मोर्चा एवं राष्ट्रीय मतदाता जागृति मंच के संयुक्त तत्वाधान में धमतरी जिला के अर्जुनी मोड  रिलायंस पेट्रोल पंप के पास भी राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम किया गया। जाम की स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा अर्जुनी मोड़ से ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया था इस वजह से वाहनों की लंबी कतार नहीं लग पाई।

इस अवसर पर खेती बचाओ यात्रा के विधिक सलाहकार अधिवक्ता शत्रुहन साहू ,संजय चंद्राकर, टिकेश्वर साहू, राम विशाल साहू, असफाक अली हाशमी, मनोज भतपरी, भुनेश्वर साहू,दिग्विजय साहू ने तीनों कृषि बिल एवं किसान नेताओं पर दर्ज  केसो की वापसी एवं समर्थन मूल्य की गारंटी  की मांग को दोहराते हुए कहा कि हम किसान अन्नदाता है, आतंकवादी नहीं; हम अपने खून और पसीने से धरती को सींचकर अन्न उपजाते हैं तब पूरे दुनिया के प्राणी अपना पेट भरता है

 हमें बदनाम करना बंद करो, सरकार की हुंकार भर आगे कहा कि दिल्ली की सीमाओं पर शांतिपूर्ण तरीके  से आंदोलनरत किसानों को बदनाम करने के लिए सत्ता के नशा में चूर केंद्र की मोदी सरकार षड़यंत्र पूर्वक असामाजिक तत्वों, दिल्ली पुलिस और कुछ राष्ट्रीय गोदी मीडिया की मदद से आंदोलन को तोड़ने का प्रयास किया जिसमें फेल हुए तो अब आंदोलन को कुचलने किलेबंदी तारबंदी घेरेबंदी इंटरनेट बंदी कर जनता के संवैधानिक व मौलिक अधिकारों का हनन कर रही है। इस अवसर पर निशांत भट्ट,अजय टंडन मनीष टंडन त्रिलोकी मानू ध्रुव कन्हैया साहू पुनीत साहू हिरासिंग शमशुद्दीन अब्दुल हकीम  सहित बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए।

चक्का जाम को कांग्रेस पार्टी का समर्थन


विभिन्न किसान संगठन के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग में चक्का जाम का आयोजन अर्जुनी चौक धमतरी में किया गया जहाँ  किसान संगठन के राष्ट्रव्यापी किसानआंदोलन व चक्का जाम को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धमतरी के द्वारा समर्थन दिया गया।  इस अवसर पर शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आकाश गोलछा , ईश्वर देवांगन ,ग्रामीण अध्यक्ष घनश्याम साहू ,कुकरेल ब्लॉक अध्यक्ष  अखिलेश दुबे ,  अरविंद दोषी,निखिलेश देवान,योगेश शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष  सूर्यप्रभा चेटियार, प्रदेश  महिला कांग्रेस सचिव  किरण अग्रवाल,  अंशु सोनी,  विभा शर्मा,राकेश मौर्या, सत्यम डागौर, आशुतोष खरे ,गीत राम सिन्हा ,गोविंद मानिकपुरी कुकरेल,खोमेश्वर साहू, सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने