कोंटा के लिंगनपल्ली सीआरपीएफ़ कैंप में चली गोलियां, जवान ने 4 साथियों को मारा 3 घायल, मुख्यमंत्री ने कहा हादसे को दुर्भाग्यजनक और दुखद


अधिकारियों को निर्देश पुनरावृत्ति न हो ऐसी घटना का

रायपुर। सुकमा जिले के सीआरपीफ कैंप में एक जवान ने रात 3 बजे के करीब साथी जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी जिससे 4 की मौत हो गई  और 3 जवान गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें हेलीकाप्टर से रायपुर भेजा गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हादसे को दुर्भाग्यजनक और दुखद बताते हुए मृत जवानों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। 


 सुकमा जिला के कोंटा विकासखंड के ग्राम लिंगनपल्ली स्थित 217 बटालियन कैंप में देर रात करीब 3.15 बजे सीआरपीएफ़ जवान रितेश रंजन ने अपने साथियों पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से 1 की मौके पर ही मौत हो गई थी। घायल जवानों को तेलंगान के भद्राचलम के अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान 3 ने दम तोड़ दिया। मृतक जवानों में बिहार निवासी धांजी, राजमणि कुमार यादव, पश्चिम बंगाल निवासी राजीब मंडल के अलावा एक अन्य जवान धर्मेंद्र कुमार शामिल हैं। इनके अलावा जवान धर्मेंद्र कुमार सिंह, धर्मात्मा कुमार और मालया रंजन महाराणा घायल हैं।


घटना के बाद आरोपी जवान को हिरासत में ले लिया गया है। अभी तक फायरिंग का सही कारण सामने नहीं आ सका है। लेकिन जो तथ्य सामने आये है उनके अनुसार आरोपी जवान कुछ समय से मानसिक रूप से तनाव में था। 

उधर हादसे के से व्यथित मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुकमा जिले के मरईगुड़ा लिङ्गलपल्ली सीआरपीएफ कैम्प में एक जवान द्वारा फायरिंग की घटना में 4 जवानों की मृत्यु की घटना बेहद दुखद एवं दुर्भाग्यजनक बताया और घायल जवानों के बेहतर इलाज हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया है। मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों से कहा है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए सभी आवश्यक उपाय किए जाएं। उन्होंने घटना में मृतक जवानों के परिवार के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त किया है।

 मुख्यमंत्री से मिले निर्देश के बाद IG CRPF , एडिशनल SP कोंटा लिंगनपल्ली कैंप पहुंच चुके हैं। IG बस्तर, कलेक्टर सुकमा और SP सुकमा भी मौके पर जाएंगे।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने