कुरुद में मां लक्ष्मी के विसर्जन में आस्था भाव के साथ उमड़े श्रद्धालु

 

मुकेश कश्यप

कुरुद।शनिवार को दीपोत्सव पर्व के अंतिम दिन सरोजनी चौक कुरुद में मनमोहक रूप में विराजी धन की देवी मां लक्ष्मी जी की विसर्जन शोभायात्रा की नगर में धूम रही।धुमाल के मधुर धुनों पर नाचते गाते भक्तों ने अपनी आस्था व भक्ति दिखाई।नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई शोभायात्रा नया तालाब पहुंची जहां विधिवत पूजा-अर्चना के साथ माता को भावपूर्ण विदाई दी गयी।इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त उमड़े।




0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने