दूसरे लड़के के साथ सगाई होने से नाराज युवक ने दी धमकी, गिरफ्तार

 


भखारा।भखारा थाना क्षेत्र की एक युवती की जान-पहचान ओड़ेना के एक  युवक से हुई जो प्यार में बदल गया।  कुछ दिन पश्चात युवती की सगाई दूसरे लड़के से हो गई। लड़की की सगाई दूसरे लड़के से होने के बाद युवक ओमप्रकाश चंद्राकर पिता पुरुषोत्तम उम्र 26 वर्ष ने लड़की की शादी तुडवाने की धमकी देकर छेड़खानी किया।प्रार्थिया  की रिपोर्ट पर भखारा पुलिस ने युवक को आईटी एक्ट  की धारा 509 एवं ipc की धारा 354 के तहत गिरफ्तार किया है।

 थाना प्रभारी संतोष जैन ने बताया कि आरोपी और युवती  के बीच व्हाट्सएप मोबाइल से बातचीत के दौरान प्रेम प्रसंग हुआ था। लड़की की सगाई दूसरे लड़के से हो गई थी, जिससे नाराज युवक ने लड़की की शादी तुड़वाने लड़की को लगातार धमकी दे रहा था। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने