जीवन की वास्तविकता को समझने काटोल महाराष्ट्र का युवक निकल पड़ा भारत भ्रमण पर

 


 544 दिनों की सफर के बाद शुक्रवार को पहुंचा धमतरी 


भूपेंद्र साहू

धमतरी। किताबी ज्ञान से परे हटकर जीवन के यथार्थ को समझने काटोल नागपुर महाराष्ट्र का युवक भारत भ्रमण पर निकल चुका है। छत्तीसगढ़ समेत आठ राज्यो का 544 दिन तक भ्रमण करने के बाद शुक्रवार को धमतरी पहुंचा। जहां पर सांसद प्रतिनिधि उमेश साहू ने उनका स्वागत कर रहने और खाने की व्यवस्था की।


 भारत में तरह तरह के लोग होते हैं। हर व्यक्ति की अपनी एक अलग सोच होती है। कुछ युवा पीढ़ी किताबी ज्ञान प्राप्त करना चाहते हैं तो कुछ यथार्थ जीवन जीना चाहते हैं। लोग जीवन को कैसे जीते हैं उनकी संस्कृति क्या है उनका रहन-सहन क्या है इन सब बातों को समझने के लिए काटोल नागपुर महाराष्ट्र का युवक विशाल टेकाडे भारत भ्रमण के लिए निकल पड़ा। चर्चा के दौरान उसने बताया कि 13 जून 2020 को वह भारत भ्रमण के लिए निकला था 7 राज्यों के बाद आठवां राज्य छत्तीसगढ़ पहुंचा और आगे भी अन्य राज्यों का भ्रमण उसे करना है।  उसने बताया कि इस दौरान के प्रकार की परेशानियां भी आई, लोग मदद के लिए भी आए लेकिन जीवन को समझना है इसलिए वे निरंतर आगे बढ़ते जा रहे हैं।

 2 दिन इस श्मशान घाट में सोना पड़ा 

चर्चा के दौरान परेशानियों के संबंध में उसने बताया कि अमूमन जब वह निकलता है तो लोग मदद के लिए आ जाते हैं। 80% जगहों पर कोई ना कोई रिफरेंस मिल जाता है और मदद कर देते हैं।नहीं मिलने पर वह मंदिर धर्मशाला या अन्य जगहों पर सो जाता है।इस दौरान उसे केरल के त्रिवेंद्रम में 2 माह होटल में भी काम करना पड़ा। 600 किलोमीटर पैदल चला। वह लिफ्ट लेकर आगे बढ़ता रहा। 2 दिनों तक भूखा भी रहा। कहीं स्थान नहीं मिलने पर वह 2 दिन श्मशान घाट में भी सोया,जहां पर ईश्वर ने उनकी मदद की।


 लोग मदद के लिए सामने आते हैं

 उसने बताया कि जब वह घर से निकला तो ₹10000 लेकर निकला था लेकिन 13 वें दिन उसे दान कर दिया और आज तक उसे पैसे की कमी नहीं हुई। जहां भी से गुजरता है लोग मदद के लिए समय आ जाते हैं। पैसे की परेशानी नहीं होती है। उसने बताया कि कोई ना कोई प्यार में साइकिल भी दे देता है।

 5 नवंबर को पहुंचा छत्तीसगढ़

 विशाल ने बताया कि 7 राज्यों के भ्रमण करने के बाद आंध्र प्रदेश के रास्ते से वह 5 नवंबर को जगदलपुर पहुंचा। तब से अब तक छत्तीसगढ़ में है। यहां से 2 दिन रुकने के बाद वह रायपुर जाएगा जहां से उड़ीसा की ओर प्रस्थान करेगा।इस 544 दिनों में लगभग 15000 किलोमीटर का सफर तय कर चुका है।उसने बताया कि जब वह दक्षिण भारत में था तब मीडिया के साथ इंटरव्यू हुआ तभी घर वालों को पता चला कि वह भारत भ्रमण पर निकला हुआ है।


 इस संबंध में सांसद प्रतिनिधि व समाजसेवी उमेश साहू ने बताया कि जब उन्हें जानकारी मिली कि यह युवक भारत भ्रमण पर निकला है तो मदद के लिए आ गये। उसे 2 दिन तक रुकने खाने की व्यवस्था की है ऐसे कार्यों से सुकून मिलता है।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने