भिलाई-चरौदा नगर निगम में कांग्रेस के निर्मल कोसरे होंगे नए महापौर, कृष्णा बने सभापति

 


भिलाई। कांग्रेस के निर्मल कोसरे को भिलाई-चरौदा नगर निगम का नया महापौर और कृष्णा चंद्राकर को  सभापति चुना गया है। दोनों ने 8 मतों से अपने प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशियों को मात दी।

बुधवार को हुए महापौर, सभापति चयन प्रक्रिया में कांग्रेस के महापौर उम्मीदवार निर्मल कोसरे को 24 और सभापति उम्मीदवार कृष्णा चंद्राकर को भी 24 मत मिले। भाजपा महापौर प्रत्याशी नंदिनी जांगड़े  और सभापति प्रत्याशी चंद्र प्रकाश पांडे को 16-16 मत मिले। 5 निर्दलीय पार्षदों ने भी कांग्रेस को अपना वोट दिया। नगर निगम के 40 वार्डों में 19 पर कांग्रेसी, 15 में भाजपाई और 6 में निर्दलीय पार्षद काबिज हुए हैं। सभी को आज पद की शपथ भी दिलाई गई।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने