पंचायत उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशियों नें जोरशोर के साथ भरा नामांकन

 


कुरुद।भारतीय जनता पार्टी सिर्री मण्डल के प्रभारी भानु चन्द्राकर, मंडल अध्यक्ष पुष्पेन्द्र साहू के नेतृत्व में सिर्री मंडल के सभी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे जोर शोर के साथ उपचुनाव का बिगुल फूंक दिया है। स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उपचुनाव के मद्देनजर होने वाले चुनाव के लिए जिसमे सिर्री के सरपंच के असमय निधन से सरपंच पद और जनपद सदस्य क्रमांक 24 के रिक्त है। जिसके लिये भारतीय जनता पार्टी कार्यालय कुरूद से पूरे जोश के साथ रैली के माध्यम से जनपद पंचायत कुरूद में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन दाखिल किया। जनपद पंचायत सदस्य 24 के रिक्त पद के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी रेणुका सुमन मारकण्डे और सिर्री सरपंच पद के लिए लेखराम सिन्हा ने नामांकन दाखिल किया।



    नामांकन प्रक्रिया एवं रैली में तिलोकचंद जैन,रामस्वरूप साहू, जागेश्वर साहू, शेखन साहू, आनंद गांधी, लोकेश साहू, तमेश्वरी साहू, पूजा साहू, रविसंता साहू, थानू साहू, सुनील गायकवाड, फलेंद्र सिन्हा, दुलेश्वर ध्रुव, पुरुषोत्तम सिन्हा, टिकेश साहू, अजय कश्यप, जीवन साहू, चंद्रशेखर साहू, उत्पल धीवरिया, पुरुषोत्तम चक्रधारी, शेखर साहू, रमेश, मनोज बंजारे, आनंद, देवचरण चंद्राकर, मनोज बंजारे, सेखूराम साहू, नरसिंह, चैतन्यगिरी, अरुण साहू, होरीलाल साहू, भोजराज सोन, सोमप्रकाश, युवलाल चेलक, पप्पु चेलक, उदय पटेल, ढालचंद साहू, जयंत कुमार, संदीप डहरिया, नंमू साहू, केशव निर्मलकर, चंद्र कुमार साहू, प्रवीण पटेल, नवदीप चंद्राकर, रहिपाल डीगेर, मनीष सिंहदेव, अर्जुन हिरवानी प्रमुख रुप से मौजुद रहे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने