मौसम ने ली करवट प्रदेश में सुबह से ही हुई हल्की-मध्यम बारिश

 


वतन जायसवाल

रायपुर। प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है। आसमान काले बादल छाए हुए है। कही-कही बूंदा-बांदी के साथ हल्की बारिश भी हुई है। राजधानी सहित राज्य के सभी इलाकों में तापमान में गिरावट हुई है।

   पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण पश्चिम राजस्थान और दक्षिण पाकिस्तान के ऊपर बना हुआ। जिसके कारण प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त गर्म हवा आ रही है।

 मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा बताया कि 'इस सिस्टम के सक्रिय होने के कारण शनिवार को सुबह से ही प्रदेश में बादल छाए हुए है। कई इलाकों में हल्की- मध्यम वर्षा भी हुई है। 


क्या है पश्चिमी विछोभ ? 

भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तरी इलाक़ों में सर्दियों के मौसम में आने वाले ऐसे तूफ़ान  जो वायुमंडल की ऊँची तहों में भूमध्य सागर , हिन्द महासागर और कुछ हद तक कैस्पियन सागर से नमी लाकर उसे अचानक वर्षा और बर्फ़ के रूप में उत्तर भारत , पाकिस्तान व नेपाल पर गिरा देता है पश्चिमी विछोभ कहलाता है।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने