प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी का निधन, समाज के लिए बड़ी क्षति

 


भूपेंद्र साहू

धमतरी। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी का शुक्रवार 28 जनवरी को तड़के 3 बजे निधन हो गया। वे बीते कुछ महीनों से अस्वस्थ थे। दोपहर एक बजे गृह ग्राम गुरूर में अंतिम संस्कार किया जाएगा।साहू समाज के पदाधिकारियों ने कहा है कि साहू समाज को गौरवान्वित करने वाले, साहू समाज के अर्जुन आज ब्रम्ह मुहूर्त में सुबह तीन बजे स्वर्ग लोक गमन हो गया है। हिरवानी जी का यूं ही यकायक हम सबके बीच से चले जाना साहू समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है। 

प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उन्होंने  सामाजिक समरसता, नशामुक्त समाज के लिए सतत संघर्ष, मतांतरण के विरुद्ध संघर्ष का शंखनाद किया। वह सदैव याद किया जाता रहेग। पिछले दिनों निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गिरी मंत्री ताम्रध्वज सहित पदाधिकारियों ने उनसे मुलाकात की थी।

 धमतरी जिला साहू संघ अध्यक्ष दयाराम साहू और पदाधिकारियों ने कहा है कि उनके इस कार्यकाल को हमेशा ही याद किया जाता रहेगा।उनकी सादगी उनकी बड़ी खासियत थी। उनका यूं अचानक चले जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने