आईएसएचडीपी कालोनी व शिक्षक कालोनी में मनाया गया गणतंत्र दिवस

 

कुरुद।प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अटल आवास आईएसएचडीपी कालोनी  व शिक्षक कालोनी वार्ड क्रमांक 15 में गणतंत्र दिवस का पर्व हर्षोंउल्लास के साथ मनाया गया।  ध्वाजारोहण वरिष्ट नागरिक कौशिल्या साहू व संध्या कश्यप एवं शिक्षक कालोनी में वरिष्ठ नागरिक सत्यवान देवांगन द्रारा किया  गया। अमर शहीदों की जय व भारत माता की जय के जयकारों के साथ वातावरण देशभक्ति की भावना से गुंजायमान  हो गया। 

         ध्वाजारोहण के पश्चात समारोह को संबोधित करते हूये वार्ड पार्षद व सभापति मनीष साहू ने कहा कि हमें संविधान के मुलभूत सिद्धांतों के प्रति अपनी कर्तव्य निष्ठा और पूर्ण समर्पण भाव दिखानी होगी तभी इसके निर्माण और पर्व की शोभा को सही सम्मान मिल पायेगा। हम सभी को देशहित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करना होगा। 


      समारोह में पूर्व पार्षद खिलेन्द्र चंद्राकर, रोशन चंद्राकर, प्रकाश चंद्राकर, संतोष प्रजापति, दिनेश चंद्राकर, तुकेश साहू,  अगंद चंद्राकर, निधिकांत पाठक, राजा चंद्राकर, प्रकाश चंद्राकर, जानसाय साहू, रामायण लाल साहू, हरिप्रिया साहू, भगोली राम सिन्हा, बल्ला चंद्राकर, टिकेश्वर चंद्राकर, नीरज कश्यप, नगर पंचायत के लक्ष्मण पाल, अलख कंवर, रोहित साहू, राजू साहू, मुकेश ठाकुर व अन्य कर्मचारी गण व वार्ड वासी उपस्थित थे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने