पुतिन ने किया युद्ध का एलान, बोले- " हथियार डाल कर घर लौट जाएं यूक्रेन के सैनिक", जो राष्ट्र दखल देगा वो भी भुगतेगा अंजाम

 


Putin declared war, said - "Ukraine soldiers put down their arms and return home", the nation who interferes will also suffer the consequences


वतन जायसवाल

रायपुर। रूस-यूक्रेन के मध्य बने युद्ध के हालात के बीच रुसी राष्ट्रपति ब्लामिदीर पुतिन ने औपचारिक रूप से युद्ध की घोषणा कर दी है। उनके इस एलान के बाद किसी भी वक्त रूस की सेना यूक्रेन में घुस सकती है। वहीं, पुतिन ने उन लोगों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करने की कसम खाई है जो यूक्रेन में रूसी ऑपरेशन में हस्तक्षेप करते हैं। न्यूज एजेंसी एएफपी ने यह जानकारी दी है। पुतिन ने यूक्रेन की सेना से 'हथियार डालने' की भी अपील की है। पुतिन के इस एलान से पूरी दुनिया सकते में आ गई। संयुक्त राष्ट्र  ने पुतिन से युद्ध रोकने की अपील की है। यूएन ने कहा है कि रूस अपने सैनिकों को हमला करने से रोके।

 न्यूज एजेंसी AFP के अनुसार, रूस के युद्ध की घोषणा के बाद यूक्रेन की राजधानी कीव में धमाके शुरू होने की खबर है। राष्ट्रपति पुतिन का कहना है कि यूक्रेन ने रेड लाइन पार की है।

 पिछले कई दिनों से रूस व यूक्रेन के बीच तनाव बरकरार था। इसको लेकर यूरोप सहित पश्चिमी देशों ने दोनों देशों को बातचीत के स्तर से हल ढूंढने को कहा था। इसी बीच रूस ने यूक्रेन के 2 इलाकों को अलग देश के रूप में मान्यता दे दी थी। इसके बाद यूरोप सहित अमेरिका व अन्य देशों ने रूस पर कई प्रतिबंध लगा दिए थे।

 रूस के युद्ध की घोषणा के बाद राष्ट्रपति पुतिन का कहना है कि यूक्रेन की सेना सरेंडर करे और अपने घर जाए। वहीं नाटो देशों को लेकर पुतिन ने कहा है कि हम सभी तरह के नतीजों के लिए तैयार हैं। किसी ने अगर ऑपरेशन में दखल दिया, तो उसको अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा।


0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने