भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता देशहित में अपना सहयोग देते रहे हैं : रंजना साहू

 


धमतरी।भारतीय जनता पार्टी द्वारा समर्पण सहयोग निधि संग्रहण पूरे प्रदेश में चल रहा है।  धमतरी विधायक रंजना डीपेंद्र साहू की उपस्थिति में आमदी मंडल द्वारा ग्राम मुजगहन में अजीवन सहयोग निधि संग्रहण चलाया गया, जिसमें आजीवन सहयोग निधि  धनेश्वरी साहु जनपद सदस्य एंव भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता पं राजकुमार तिवारी,  लक्ष्मीनारायण साहु , शेषनारायण साहु, शिवशंकर साहु,  देवेश साहु, ईश्वर सेन से संग्रहण किया गया।

विधायक ने समर्पण की भावना को देखकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता देशहित में अपना सहयोग देते रहे हैं, उनका समर्पण की भावना ही आगे की जीत का मार्ग प्रशस्त करती हैं, क्योंकि कार्यकर्ता के सहयोग से अपने घर, अपना गांव , अपने शहर को मजबूत बनाकर भारतीय जनता पार्टी को विजय दिलाते हैं। उनके समर्पण की भावना से ही सभी कार्य संपन्न होते हैं। समर्पण का भाव ही सर्वश्रेष्ठ धन होता है कार्यकर्ताओं का भारतीय जनता पार्टी के लिए। 

समर्पण निधि संग्रहण करने मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष मुरारी यदु, महामंत्री अमर राव, कीर्तन मिनपाल, जनपद सदस्य जागेश्वरी साहू, मंडल मंत्री नामदेव राय, रिंकू सेन, नीलू रजक सहित कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने