कांग्रेस ने खेला यशोदा वर्मा पर दांव, बनाया खैरागढ़ का प्रत्याशी

 

वतन जायसवाल

रायपुर। खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने यशोदा वर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। वे वतर्मान में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष भी है।

 खैरागढ़ में लोधी समाज का बाहुल्य है। जो परिणाम में महती भूमिका निभाते हैं। इसी को साधने के प्रयास में कांग्रेस ने यशोदा वर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है। वे ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष भी है। इससे पहले जिला पंचायत सदस्य भी रह चुकी हैं। उनके पति निलांबर वर्मा भी जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। नीलांबर वर्मा कृषि मंत्री रविंद्र चौबे के करीबी माने जाते हैं।

    24 मार्च को नामांकन का आखिरी दिन है। नामांकन पत्रों की जांच 25 मार्च को होगी। 28 मार्च तक प्रत्याशी नामांकन वापस ले सकेंगे। इसके बाद 12 अप्रैल को मतदान होगा। वहीं, 16 अप्रैल को मतगणना होगी। बता दें कि छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ विधान सभा सीट विधायक देवव्रत सिंह के निधन के बाद खाली हुई है।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने