रोहित साहू बने तहसील साहू समाज शहर अध्यक्ष, चंद्रभागा और विजय बने उपाध्यक्ष

 


भूपेंद्र साहू

धमतरी।तहसील साहू समाज शहर का चुनाव शनिवार को संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष रोहित साहू, पुरुष उपाध्यक्ष विजय गौतम साहू, महिला उपाध्यक्ष चंद्रभागा साहू बनी।

तहसील साहू समाज शहर धमतरी के पदाधिकारियों के निर्वाचन कार्यक्रम के तहत शनिवार को साहू छात्रावास बाँसपारा धमतरी में पदाधिकारियों का निर्वाचन हुआ। जिला साहू संघ धमतरी से मुख्य निर्वाचन अधिकारी दयाराम साहू, सहायक निर्वाचन अधिकारी जिला महासचिव संतराम साहू एवं पूर्व तहसील अध्यक्ष धमतरी  अवनेंद्र साहू के निर्देशन में शांतिपूर्ण निर्वाचन सम्पन्न हुआ। 


तहसील साहू समाज शहर धमतरी के तीन मुख्य पद का निर्वाचन हुआ है।इसमें अध्यक्ष,उपाध्यक्ष पुरुष एवं महिला उपाध्यक्ष का निर्वाचन हुआ। अध्यक्ष पद के लिए बठेना वार्ड से रोहित साहू एवं गोकुलपुर वार्ड से महेश साहू, उपाध्यक्ष पद के लिए  विजय गौतम साहू एवं महेश साहू हटकेसर एवं महिला उपाध्यक्ष के लिए रामसागर पारा से चंद्रभागा साहू एवं श्यामा देवी साहू के लिए वोट डाले गए । मतदान के पश्चात मतगणना के आधार पर अध्यक्ष पद के अभ्यर्थी रोहित साहू को 14 मत एवं महेश साहू को 7 मत प्राप्त हुए।इसी प्रकार पुरुष उपाध्यक्ष के लिए विजय साहू को 14 मत एवं महेश साहू  को 7 मत प्राप्त हुए। महिला उपाध्यक्ष के लिए चंद्रभागा साहू को 14 मत एवं  श्यामा साहू को 7 मत प्राप्त हुए।इस प्रकार बठेना वार्ड के रोहित साहू अध्यक्ष, विजय साहू एवं महिला उपाध्यक्ष चंद्रभागा साहू  निर्वाचित घोषित हुए। 

इस अवसर पर जिला साहू संघ धमतरी के संरक्षक चितरंजन साहू,जिला महासचिव विजय साहू,सांसद प्रतिनिधि उमेश साहू ,युवा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक हिरेन्द्र साहू,महिला उपाध्यक्ष  श्यामादेवी साहू,महिला प्रकोष्ठ केकती साहू,जिला अंकेक्षक नरेन्द्र साहू,संगठन सचिव गणेश प्रसाद साहू,तहसील धमतरी ग्रामीण अध्यक्ष गोपाल साहू,मालक राम साहू,तहसील साहू समाज शहर धमतरी के अध्यक्ष यशवंत कुमार साहू,उपाध्यक्ष गोपीकिशन साहू,महामंत्री रामकुमार साहू,गिरिश साहू,व्यापारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष युगलकिशोर साहू,अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष लीलाराम साहू, संगठन मंत्री रामेश्वर साहू,डॉ भूपेंद्र साहू,परिक्षेत्र अध्यक्षगण ईश्वर साहू,गणेशराम साहू,नीलमणि साहू,मदन साहू,कोमल साहू,होरी लाल साहू,महेश साहू,राजेंद्र साहू,अनिल साहू,नारायण साहू, लालाराम साहू,देवेंद्र साहू,श्रवण5 साहू श्रीमती रंजना साहू,ज्योति साहू,मीना साहू,भानबाई साहू,सुमित्रा साहू,लता साहू,श्रीमती निर्मला साहू, पुष्पलता साहू,मीडिया प्रभारी वीरेन्द्र साहू, भागेश हिरवानी, केवल साहू,अनिल साहू,नारायण साहू,धीरेंद्र साहू,भूषण तेली,दिलीप साहू,हेमंत साहू,विमल साहू,यशवंत कुमार साहू,संतोष कुमार साहू,प्रह्लाद साहू,राजू राम साहू एवं परिक्षेत्र,वार्ड के पदाधिकारी गण एवं सामाजिकजन बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

जिला साहू संघ धमतरी के अध्यक्ष  दयाराम साहू एवं तहसील साहू समाज शहर धमतरी के अध्यक्ष यशवंत कुमार साहू ने विजयी प्रत्याशियों को बधाइयाँ एवं शुभकामनाएं दी। जिला साहू संघ के संरक्षक चितरंजन साहू ने उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने