कार्यकर्ताओं का निर्माण एवं राष्ट्रवादी कार्य पद्धति का विकास भाजपा की विशेषता : रंजना साहू

 


 रत्नाबांधा शक्ति केंद्र की कार्य विस्तार योजना बैठक सम्पन्न

धमतरी।कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी कार्य विस्तार योजना के अंतर्गत रत्नाबाँधा शक्ति केंद्र में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने विभिन्न विषयों पर चर्चा की। विस्तारक सुशीला तिवारी, साइबर विस्तारक नोहर मीनपाल के साथ विधायक ने बैठक लेकर शक्ति केंद्र के अंतर्गत सभी बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक एवं कार्यकर्ता साथियों के साथ बैठकर कार्ययोजना तैयार कर बूथ को मजबूती प्रदान करने पर चर्चा किए। 

विधायक रंजना साहू ने सभी को बताया कि अपना बूथ सबसे मजबूत के सिद्धांत पर चलकर हम भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को और भी आगे ले जाएंगे। भाजपा सदैव कार्यकर्ता आधारित जन संगठन है, कार्यकर्ताओं का निर्माण एवं राष्ट्रवादी कार्य पद्धति का विकास इसकी विशेषता है, पदाधिकारियों ने पार्टी की विचारधारा व केन्द्र सरकार की जनकल्याण योजना को जनता के मध्य पहुंचाने पर विधायक ने विस्तृत चर्चा की।वहीं प्रदेश की कांग्रेस सरकार की विफलताओं को विस्तार से जानकारी सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को बताया।शक्ति केंद्र प्रभारी खिलेश्वरी किरण ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, साथ ही बैठक में संगठन के कार्यकर्ताओं की सराहना की। बैठक में मंडल महामंत्री कीर्तन मीनपाल, शक्ति केंद्र संयोजक राजकुमार तिवारी, सह संयोजक शंकर नेताम, जनपद सदस्य धनेश्वरी साहू ने एक साथ मिलकर संगठन को मजबूत बनाने की बात कही।


कार्य विस्तार योजना अंतर्गत मीटिंग में प्रमुख रूप से बूथ अध्यक्ष रामभागवत मीनपाल, बूथ अध्यक्ष देवेश कुमार साहू, बूथ अध्यक्ष रूपचंद साहू, बूथ अध्यक्ष कुलेश्वर साहू, सुरेंद्र मीनपाल, लखन सिन्हा, भुनेश्वर पुरी, बुधारू राम, अजय मीनपाल, राजेंद्र मीनपाल, ईश्वर सेन, नारायण सेन, कंचन साहू, चंद्रिका साहू, संतोषी पटेल, चंचल सेन, मनीषा गोस्वामी, शीला नेताम, रामेश्वरी बाई, देवेश कुमार साहू, रूपचंद साहू, धर्मराज गुप्ता, रामभागवत मीनपाल, भरत लाल साहू, आत्माराम यादव, विनय , गोवर्धन साहू, तेजनारायण, अमरनाथ साहू सहित बड़ी संख्या कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने