महिला की हत्या कर नगदी व जेवरात लेकर आरोपी फरार, 2 साल की बच्ची को भी किया घायल

 



अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम देमार की घटना 


भूपेंद्र साहू

धमतरी।अर्जुनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम देमार में एक बड़ी घटना सामने आई है जिसमें अज्ञात आरोपी ने महिला की हत्या कर घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नगदी रकम को लेकर फरार हो गया है। घर में मौजूद छोटी बच्ची को घायल कर दिया है। अर्जुनी पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है।

 ग्राम देमार निवासी दुर्योधन सिन्हा ने अर्जुनी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि8 अगस्त की सुबह 4 बजे पिताजी रोजाना की तरह कृषि उपज मंडी श्यामतराई काम पर गये थे उसके कुछ देर बाद वह गांव के पवन कुंभकार के साथ रूद्रेश्वर मंदिर रूद्री गया था वहां से अपने परिचित के यहां ग्राम देवी नवागांव चला गया। करीबन शाम 4.30 बजे धमतरी पहुचा तो उसी समय राज कुमार बंजारे ने काल कर बताया कि तेरी मां और लडकी को घर में काई मार दिया है तुम जल्दी से घर आ जाओ। तबवह  पत्नि खिलेश्वरी सिन्हा को फोन किया तो वह सुबह 9 बजे से देमार मिक्चर फैक्टरी में काम करने आयी हुं बतायी। जब  शाम करीबन 6 बजे घर पहुचा तो लडका वोमेश कुमार सिन्हा बताया कि वह शाम 4 बजे स्कुल से वापस घर आया तो घर के बाहर का लोहे का दरवाजा अंदर से बंद था जो नही खुलने पर राजकुमार बंजारे ने धक्का देकर खुलवाया अंदर जाकर देखा तो दादी मां और छोटी बहन संध्या रसोई कमरा में लहु लुहान पड़े थे।

 मै घर अंदर जाकर देखा तो मां जयंत्री सिन्हा रसोई कमरा में चित हालत में पडी थी उसके सिर चेहरा एवं छाती में चोट के निशान पडा था नाक कान से खुन निकला हुआ था। लडकी संध्या के चेहरा ओठ एवं बाये गाल में कटा हुआ था। मां को हिला डुला कर देखा तो वह मर गई थी। अपने लडकी को जिला अस्पताल धमतरी में लाकर ईलाज हेतु भर्ती कराया हुं। पत्नि घर आकर देखी तो दीवान पलंग के अंदर पेटी में रखे 79600 रूपये के जेवरात और पेटी में रखे नगदी रकम 10000 रूपये नही था। कोई अज्ञात व्यक्ति घर अंदर प्रवेश कर  मां जयंत्री बाई सिन्हा को चेहरा एवं सीना में गंभीर चोट पहुचाकर हत्या कर मेरी बेटी संध्या सिन्हा को हत्या करने की नियत से उसके चेहरा में गंभीर चोट पहुचाकर चोरी किया है।

अर्जुनी थाना प्रभारी गगन बाजपेई ने बताया कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना अर्जुनी में अज्ञात के खिलाफ धारा 302 307 380 और 450 के तहत अपराध दर्ज कर खोजबीन की जा रही है। मंगलवार को जयंती का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।




0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने