पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जयंती पर विधायक ने माल्यार्पण कर किया नमन


धमतरी। माँ भारती की सेवा को जीवन का एकमात्र ध्येय बनाकर आजीवन सेवा के प्रण का निर्वहन करने वाले अटल बिहारी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन किया।अटल जी के नेतृत्व में देश ने सुशासन को चरितार्थ होते देखा, आज उनकी जयंती पर विधायक ने हटकेशर वार्ड के समस्त कार्यकर्ताओं के साथ माल्यार्पण करते हुए सभी को सुशासन दिवस की शुभकामनाएं दी। 

विधायक ने कहा कि विज्ञान प्रौद्योगिकी के प्रेरणा स्रोत श्रद्धेय भारत रत्न वाजपेयी ने जनकल्याणकारी नीतियों से भारत को प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ाकर लोकप्रिय शासन प्रणाली से अपना सर्वस्व जीवन देशहित मे समर्पित कर दिए, कुशल व्यक्तित्व से विरोधी भी उनके प्रशंसा करते थे, उन्होंने विज्ञान के क्षेत्र में नए आयाम लिखें, भारत देश में उसका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र और समाज की सेवा और जनकल्याण हेतु समर्पित करने वाले प्रखर राजनीतिज्ञ भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री  अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर नमन  करने शहर मंडल अध्यक्ष विजय साहू, लक्ष्मी नारायण साहू, महिला मोर्चा शहर मंडल अध्यक्ष रितिका यादव, रेशमा शेख, रुकमणी सोनकर, संतोषी साहू, चंद्रकला पटेल, नीलू रजक सहित वार्डवासी उपस्थित रहे।




0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने