शिवालयों में भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

 


धमतरी।महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शनिवार को अंचल के सभी शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने और उन्हें जल चढ़ाने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।सुबह से ही सभी मंदिरों में लंबी-लंबी लाइन दिखाई दी।


 इस वर्ष शिव भक्तों में एक विशेष उत्साह देखा जा रहा है। पंडित प्रदीप मिश्रा के कथा प्रवचन के बाद लोग भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाने नियमित रूप से पहुंचते हैं। उसके बाद से शिव पर लोगों की आस्था प्रगाढ़ हो चुकी है। महाशिवरात्रि के पर्व को अंचल में उल्लास के साथ मनाया गया। रुद्रेश्वर मंदिर,बुढ़ेश्वर मंदिर, नागेश्वर मंदिर, नागदेव मंदिर, बटुकेश्वर मंदिर, अर्धनारीश्वर मंदिर सहित अंचल के छोटे बड़े सभी मंदिरों में श्रद्धालु सुबह से ही पहुंचने लगे। सभी मंदिरों में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। आस्था के इस पर्व को लोग धूमधाम से मना रहे हैं।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने