मुख्यालय में निवास नहीं करने पर विभागीय जांच और सेवा की जाएगी समाप्त

धमतरी, कलेक्टर शरजत बंसल की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई।
समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि मुख्यालय में निवास नहीं करने वाले
अधिकारी-कर्मचारियों की विभागीय जांच एवं सेवा समाप्ति की कार्रवाई की
जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले के उप स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ एएनएम एवं
आरएचओ को मुख्यालय में रहने का प्रमाण पत्र देना होगा। इसके लिए एफिडेविड
प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में बताया गया कि कलेक्टर
के निर्देशों के बावजूद धमतरी विकासखण्ड के 14, कुरूद के 23, मगरलोड के 06
तथा नगरी विकासखण्ड के तीन उप स्वास्थ्य केन्द्रों में मुख्यालय में निवास
नहीं करना पाया गया है। इस संबंध में विभागीय जांच किए जाने के निर्देश दिए
गए हैं। सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को अपने-अपने मुख्यालय में
रहना अनिवार्य होगा। मुख्यालय में नहीं रहने पर आसपास के पांच किलोमीटर के
दायरे में निवास कर सकते हैं। आदेश के बावजूद 46 से अधिक एएनएम एवं आरएचओ
इसका पालन नहीं कर रहे हैं। इसकी माॅनिटरिंग स्वयं कलेक्टर द्वारा किया
जाकर संबंधितों के विरूद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। कुरूद कें विद्युत बोर्ड कार्यालय में फ्रीज ना लगाने तथा उसका उपयोग घर
में किए जाने की वजह से बीएमओ और बीपीएम को कारण बताओ नोटिस जारी करने के
निर्देश दिए। जिला अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन की जांच के लिए ढाई सौ रूपए
शुल्क रखने पर सहमति बनी।
एक टिप्पणी भेजें