भूपेंद्र साहू
धमतरी मगरलोड
ब्लाक के बड़ी करेली चौकी के अंतर्गत ग्राम खिसोरा में एक बुजुर्ग व्यक्ति
की उसके ही बाड़ी में संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने से सनसनी फैल गई
।प्रथम दृष्टया में इसे हत्या का मामला बताया जा रहा है ।बताया गया कि
खिसोरा निवासी झाड़ू राम साहू सुबह 5 बजे अपने घर से 100 मीटर दूर अपनी
बाड़ी में लगी सब्जियों में पानी डालने गया था ।कुछ देर तक जब वह वापस नहीं
आया तब उसकी पत्नी रामबाई बाड़ी पहुंची तो देखा कि उसका पति टंकी में औंधे
मुंह पड़ा हुआ है ।टंकी से निकालने पर देखा तो झाड़ू राम की मौत हो चुकी थी
।उसके शरीर पर चोट के निशान भी थे ।तत्काल पुलिस को खबर की गई ।बड़ी करेली
चौकी प्रभारी भूपेंद्र चंद्रा मौके पर पहुंचकर आला अधिकारियों को सूचित
किया। एसडीओपी कुरूद धमतरी एसपी बालाजी राव मौके पर पहुंचे तो देखा कि
बुजुर्ग की हत्या की गई है ।बताया गया कि मृतक ने दूसरी शादी की है और पहली
पत्नी के पुत्र लखनलाल साहू के साथ जमीन को लेकर विवाद हुआ करता था ।बीती
रात भी दोनों में जमकर विवाद हुआ था। लखनलाल को इस बात का शक था कि उसके
पिता अपनी जमीन जायदाद दूसरी मां के नाम कर देंगे ।रश्मिकांत मिश्र एसडीओपी
कुरुद ने बताया कि घटना के बाद से लखनलाल फरार है। फिलहाल पुलिस अज्ञात के
खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।

एक टिप्पणी भेजें