धमतरीवनांचल
क्षेत्र नगरी सिहावा के हजारों ग्रामीणों ने सोमवार को अपनी 9 सूत्रीय
मांगों को लेकर कलेक्टोरेट का घेराव किया और वह अपनी बातें कलेक्टर को
बताने के लिए खड़े रहे ।कलेक्ट्रेट पहुंचे वनांचल के लोगों ने राष्ट्रपति
के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन में कहा है कि वन ग्राम के निवासियों को कई
पीढ़ी हो गई है लेकिन उन्हें मूलनिवासी नहीं माना जा रहा है।वन ग्रामों को
2013 में राजस्व ग्राम का दर्जा दिया गया था लेकिन राजस्व ग्राम की तरह
उन्हें सुविधाएं नहीं दी जा रही है। जिससे किसान चिंतित है।एवं उन्हें न
तो लोन की सुविधा मिल पाती है ना ही सोसाइटी में अन्य सुविधाएं ।लगभग 111
गांव के ग्रामीण इससे चिंतित है और इसी बात को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट
का घेराव किया । आंदोलन में 1 ग्राम संघर्ष समिति के अध्यक्ष जगन्नाथ
मंडावी दिनेश्वरी नेताम,सीताराम ध्रुव महेंद्र नेताम,भानु राम, राजा राम
मंडावी जगतराम ध्रुव आदि ने बताया कि शासन के लाभों से वंचित होना पड़ रहा
है सभी भूमि संबंधित नक्शा खसरा किसानों की भूमि का बंदोबस्त कराते हुए
दुरुस्त करने की मांग की है ।आदिवासी युवा रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की
है ।जड़ी बूटी से इलाज करने वाले आदिवासी वैद्यराज मूल निवासियों को सहायता
प्रदान करने की बात की है।जब कलेक्टर पहुंचे तो प्रतिनिधिमंडल मिलकर
उन्हें इन सारी बातों से अवगत कराया। कलेक्टर ने उन्हें आश्वस्त किया है

एक टिप्पणी भेजें