थाना में फरियादियों से दुर्व्यवहार पर होगी कठोर कार्रवाई:एसपी
भूपेंद्र साहू
धमतरी पुलिस अधीक्षक बालाजी राव ने सभी राजपत्रित अधिकारी एवं समस्त थाना, चौकी प्रभारियों की मिटिंग ली।जिसमें
जुआ,सट्टा ,अवैध शराब के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने के संबंध में
सभी थाना,चौकी प्रभारियों को निर्देश दिये गये हैं। थाने में लंबित मर्ग,
लंबित शिकायत, लंबित संमस,लबित वारंट, स्थायी वारंट के शीघ्र निराकरण एवं
तामिली किये जाने का निर्देश दिया गया।
निर्देशित
किया गया कि थाना प्रभारी यह ध्यान रखें की उनके थाने में पहुंचने वाले
किसी भी आवेदक के साथ दुर्व्यवहार, भ्रष्ट आचरण अथवा धृष्टता पूर्ण आचरण
कदापि ना होवे । किसी भी थाने से भ्रष्ट आचरण की शिकायत प्राप्त होती है तो
संबंधित थाना प्रभारी एवं दोषी स्टाफ के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही करते
हुए उन्हें विभाग से पृथक करने की कार्यवाही की जाएगी।
अंजोर
रथ के संबंध में भी समीक्षा की गई एवं अंजोर रथ के माध्यम से आम
नागरिकों,ग्रामीणों को शार्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्मों के माध्यम से जानकारी
दिये जाने एवं जागरुक किये जाने के निर्देश दिये गए।
ग्राम
रक्षा समिति,एवं जन मित्र योजना शीघ्र लागू करने के संबंध में बताया
गया।बैठक में थाने ,चौकी के अधिकारियों को हमेशा मुस्तैद रहकर उनकी
समस्याओं का तत्परता से निराकरण करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गये।
थाने
में लंबित प्रकरणों की जानकारी ली जाकर समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर इनका
शीघ्रता से निराकरण के लिए निर्देश दिये गए।"स्नेह छाया योजना,"इंद्रधनुष"
योजना, "नो युअर मेन", "स्टूडेंट पुलिस कैडेट" योजना के संबंध में जानकारी
दी गयी।
थाने को आदर्श जन सुविधा केंद्र के रूप में विकसित कर प्रार्थी एवं शिकायतकर्ता को अधिकाधिक सुविधा प्रदान कर संतुष्ट करना है।
पुलिस
अधिकारी, कर्मचारियों के समस्याओं एवं साप्ताहिक अवकाश के संबंध में
समीक्षा की गई।मिटिंग में के.पी.चंदेल एएसपी,आर.के.मिश्र
एसडीओपी.कुरूद,के.देव राजू रक्षित निरीक्षक,उमेंद्र टंडन कोतवालीप्रभारी ,
प्रणाली वैघ,गगन वाजपेयी थाना प्रभारी रुद्री एवं सभी थाना, चौकी प्रभारी
सहित समस्त शाखा प्रभारी उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें