भूपेंद्र साहू
धमतरी ,मगरलोड
से 7 किलोमीटर दूर ग्राम मोहंदी में 6 साल के बच्चे की शौचालय के लिए खोदे
गए गड्ढे में गिरने से डूबकर मौत हो गई ।मगरलोड थाना एस आई सुभाष लाल ने
बताया कि ग्राम मोहदी निवासी हेमंत सिन्हा के पुत्र मयंक सिन्हा उम्र 6
वर्ष की सेप्टिक गड्ढे में गिरकर मौत हो गई ।परिजनों के अनुसार मयंक
शुक्रवार की शाम घर से निकला हुआ था काफी समय तक नहीं लौटने पर घर वालों को
चिंता हुई ।इसी बीच अभिमन्यु साहू के द्वारा शौचालय के लिए गड्ढा खोदा गया
था जिसमें एक गाय गिर गई थी जिसे निकालने के लिए जब उसमें एक व्यक्ति उतरा
तो उसे गड्ढे के अंदर किसी बच्चे के होने का एहसास हुआ खोजबीन की गई तो
बच्चे की लाश मिली ।जांच के बाद सेप्टिक टैंक को लापरवाही पूर्वक खुले में
छोड़ने के लिए अभिमन्यु साहू के विरुद्ध धारा 304 (क) अपराध दर्ज कर आगे की
कार्रवाई की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें