जनविरोधी कार्यों का पुरजोर विरोध करना भी संगठन का ही काम है- अजय चंद्राकर
धमतरी,लोकसभा
चुनावों के बाद आयोजित प्रथम जिला कार्यसमिति बैठक में मुख्य वक्ता के रूप
में पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने जिले के कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव
में अभूतपूर्व सफलता के लिये बधाई दी। उन्होंने कार्यकर्ताओ से कहा कि
विपक्ष की भूमिका में कार्यकर्ताओं को अधिक जागरूक और आक्रामक होने की
जरूरत होती है। उच्च न्यायालय के स्पष्ट आदेश के बाद भी अवैध रेत उत्खनन
का कार्य शासन प्रशासन के संरक्षण में बदस्तूर जारी है। ऐसे सभी गैरकानूनी
कार्य एवं शासन की जन विरोधी नीतियों का पुरजोर विरोध करना हमारा कर्तव्य
है। उन्होंने सदस्यता को लेकर भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। संगठन
के कार्यों में कसावट लाने के लिये उन्होंने आवश्यक टिप्स दिये। वक्ता
अशोक बजाज जी ने 6 जुलाई श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के जन्मदिन को संगठन
पर्व के रूप में सदस्यता अभियान प्रारम्भ करने की बात कही। उन्होंने कहा कि
सदस्यता के माध्यम से भाजपा को सर्व स्पर्शी एवं सर्व व्यापी बनाने की सोच
है जिसका विशेष ध्यान रखना है।
जिलाध्यक्ष रामु रोहरा ने सभी प्रभारियों
को संगठन चुनावो के लिये तैयार रहने के निर्देश दिये। सदस्यता अभियान को
लेकर सभी मंडल अध्यक्ष मोर्चा के पदाधिकारी सदस्यता प्रभारी के साथ समन्वय
बना कर इस कार्य को पूरे मेहनत एवं लगन से करें जिससे कि संगठन सर्व व्यापी
हो सके। बैठक में विधायक रंजना साहू जिला पंचायत अध्यक्ष रघुनंदन साहू
महापौर अर्चना चौबे राजेंद्र शर्मा,प्रितेश गांधी,कविंद्र जैन सहित बड़ी
संख्या में पदाधिकारी मौजूद थे।


एक टिप्पणी भेजें