मैदानी कार्रवाई


अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई से मचा हड़कंप 

रोड उखाड़े गए
धमतरी! कलेक्ट्रेट के पास कंपोजिट बिल्डिंग के पीछे भू माफियाओं के द्वारा अवैध प्लाटिंग पर नगर निवेश की कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। शुक्रवार सुबह से ही नगर निवेश नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी कार्रवाई करने पहुंच गए थे ।यह क्षेत्र लगभग 30 एकड़ से अधिक एरिया में फैला हुआ है जहां पर तथाकथित भू माफियाओं के द्वारा मुरूम रोड बनाकर कटिंग की जा रही थी ।इस संबंध में पहले ही यहां बोर्ड लगा दिया गया था बावजूद इसके वे बाज नहीं आए। आज नगर निवेश और नगर निगम की टीम के द्वारा मुरुम की रोड को उखाड़कर जब्ती कार्रवाई की गई
 
 
 सहायक संचालक नगर निवेश रोहित गुप्ता ने बताया कि कलेक्टर के आदेश पर इसमें शामिल लोगों को 10 से 12 बार नोटिस दिया गया था फिर भी संतुष्टि पूर्ण जवाब नहीं देने पर आज कार्रवाई शुरू की गई आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने