कोतवाली पुलिस की सफलता, मोबाईल चोर गिरोह पुलिस गिरफ्त में
भूपेंद्र साहू
धमतरी शहर
के दुकानों से मोबाइल चोरी के लगातार वारदात हो रही थी ।इस मामले में
सिटी कोतवाली पुलिस ने दो युवकों को धर दबोचा है बताया गया किबआकाश भोजवानी
कोष्टापारा धमतरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 03/04 जून की दरम्यानी रात
उसके दुकान आनंद मोबाइल का शटर का ताला तोड़कर दुकान से सैमसंग ,विवो
ओप्पो कंपनी का नया पुराना मोबाइल सेट करीब 17-18 नग मोबाइल चोरी हो गई
हैं। रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली धमतरी में धारा 457, 380 कायम कर
विवेचना में लिया गया।
अज्ञात आरोपी की पता तलाश के
लिये थाना प्रभारी उमेंद्र टंडन द्वारा अज्ञात आरोपी की तलाश में लगाया गया
।पतासाजी के दौरान मुखबीर सूचना पर संदेही शंकर ढीमर 18 वर्ष निवासी
मराठापारा,गौतम ढीमर उर्फ कटोरी 18 वर्ष निवासी आमापारा धमतरी से पूछताछ
करने पर अपने एक अन्य साथी विक्की ध्रुव निवासी मकेश्वर वार्ड के साथ अपराध
करना स्वीकार किया गया । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केपी चंदेल ने बताया कि आरोपी
शंकर और गौतम ढीमर के पास से 10नग मोबाइल एवं लोहे कबराड कीमती करीब
01लाख रु.को जप्त कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है ।प्रकरण में
एक आरोपी फरार है कि उनकी गिरफ्तारी की जानी है ।पुलिस को मिली इस
महत्वपूर्ण सफलता में उपनिरीक्षक विनय निराला मुकेश पटेल, प्र .आर. उत्तम
निषाद,जामवंत देशमुख, आर.डुकेश साहू,राकेश रात्रे का योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें