2 शव को ले गए परिजन

 

मुठभेड़ में मृत नक्सली मुन्नी व राजू का शव  परिजनों के सुपुर्द 

 मुन्नी के परिजनों को किया सुपुर्द

 

भूपेंद्र साहू
धमतरी पुलिस नक्सली मुठभेड़ में मृत नक्सली मुन्नी उर्फ रश्मि और रॉजु भोगाम केशव को मंगलवार को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया इस तरह से अब तक 3 शवों को परिजन ले जा चुके हैं और एकमात्र शव मंजुला का बचा हुआ है । 
मुन्नी उर्फ कमला भोगाम उर्फ कमली स्व.आयतु भोगाम उम्र 28 वर्ष  निवासी  ग्राम-भोगमगुडा,स्कूलपाराथाना- बीजापुर के शव  को मृतिका के परिजन ले गए।ये तीन भाई बहन थे मुन्नी उर्फ कमला बड़ी थी ,बाद एक भाई सुरेश भोगाम,एक छोटी बहन रेशमा भोगाम ।
उनके पिता का निधन 2008 में एवं माँ का निधन 2014 में हो गया था।परिजनों से पूछने पर बताया कि घर से 2007 में सलवा जुडूम के समय इसकी बहन मुन्नी उर्फ कमला को थाना लेकर गये थे ,गांव में घटना के संबंध में पुछताछ करने हेतु लाये थे।फिर बाद तकरीबन दो साल बाद में पता चला कि  वो नक्सली संगठन में चली गई। मुन्नी उर्फ कमला कक्षा पांचवीं तक पढ़ी लिखी थी ,वह गांव से अकेली ही नक्सली महिला में गई हुई थी।इसकी बहन को सूचना गांव में इसको थाना बिजापुर से प्राप्त हुईभाई को उनकी बहन मुन्नी उर्फ कमला भोगाम कि फोटो मोबाईल में दिखाने पर वो पहचान गई  और सुरेश भोगाम अपनी बहन का शव लेने अपने भतीजे राजेश भोगाम पिता स्व. मंगू भोगाम के साथ धमतरी पहुँचा ।धमतरी पुलिस द्वारा मृतिका के परिजनों को शव को सुपुर्द किया गया तथा बीजापुर उनके निवास स्थान पर पहुंचाने हेतु एंबुलेंस की उचित व्यवस्था की गई।
राजू के परिजन


इसी तरह पुलिस,नक्सली मुठभेड़ में मृत नक्सली राजू उर्फ भंजन कोमरा के शव को भी परिजनों के सुपुर्द किया गया।पुलिस नक्सली मुठभेड़ में मृत नक्सली राजू उर्फ भंजन कोमरा पिता सैनू राम कोमरा उम्र 28 वर्ष साकिन हलाईनार थाना आमाबेड़ा जिला-कांकेर के शव को उसके पिता  सैनू राम एवं उसके बड़े भाई कोमल सिंह कोमरा  एवं गांव के सरपंच सन्नू राम एवं अन्य तीन ग्रामीणों को आज 9 जुलाई को सुपुर्द किया गया। परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसारमृतक राजू उर्फ भंजन कोमरा कुल चार भाई थे उसमें से सबसे छोटा भाई बीमारी के चलते पिछले वर्ष ही उसका स्वर्गवास हुआ था,अब केवल दो ही भाई रह गये हैं। गांव से आए हुए सरपंच सैनू राम गोटा एवं भाई कोमल सिंह  ने पूछने पर बताया कि राजू उर्फ भंजन कोमरा पढ़ा लिखा नहीं था,गांव का एक और लड़का जग्गू गोटा पूर्व से ही नक्सली संगठन में जुड़ा हुआ था,  उसने राजू उर्फ भंजन कोमरा को बहला फुसलाकर वर्ष 2009-10 में ही अपने साथ ले गया था। उसके बाद वर्ष 2017 में पांच हथियार बंद नक्सलियों के साथ रात में करीबन 10-11 बजे अपने परिवार का हालचाल पूछने राजू घर आया था। उसके बाद से वो वापस घर नही लौटा।आज थाना प्रभारी आमाबेड़ा के माध्यम से गांव के सरपंच सन्नू राम के माध्यम उनके घर वालों को सूचना प्राप्त हुई।मृत नक्सली के पिता सैनू राम एवं उनके बड़े भाई कोमल सिंह कोमरा एवं सरपंच  द्वारा आज मृतक नक्सली राजू उर्फ भंजन कोमरा  के शव को पहचान कर शिनाख्त  किया गया।धमतरी पुलिस द्वारा मृतक नक्सली राजू उर्फ भंजन कोमरा के परिजनों को शव को सुपुर्द किया गया।इस तरह से अब तक ४ मृत नक्सलियों में से ३ को सुपुर्द किया जा चूका है अंतिम मंजुला उर्फ़ दुर्गा का शव लेने भी परिजन धमतरी आ रहे है 

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने