प्रधानमंत्री मातृ-वंदना योजना के क्रियान्वयन में
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास रेणु प्रकाश ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ-वंदना योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को तीन किश्तों में पांच हजार हजार रूपए हितग्राही के खाते में डीबीटी के माध्यम से प्रदान किए जाते हैं। उक्त राशि को गर्भवती महिला तथा प्रसव उपरांत नवजात शिशु के स्वास्थ्य एवं पोषण आहार के लिए व्यय करना होता है। उन्होंने बताया कि एक जनवरी 2017 से लागू इस योजना के क्रियान्वयन में शुरू में काफी दिक्कतें आईं। कलेक्टर श्री रजत बंसल के मार्गदर्शन में कामकाजी, मजदूर व दिहाड़ी वर्ग की महिलाओं तक पहुंचना, उन्हें योजना की जानकारी देना, फाॅर्म भरवाना, खाते खुलवाना, साॅफ्टवेयर में अपलोड व अपडेट कराना आदि के लिए विभाग का मैदानी स्तर अमला सतत् प्रयासरत रहा। विशेष तौर पर पर्यवेक्षक व आंगनबाड़ी कार्यकताओं ने काफी परिश्रम किया, जिसके फलस्वरूप प्रदेश में धमतरी जिला प्रदेश में प्रथम रहा। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि सतत् व्यापक प्रचार-प्रसार के बाद लोगों में योजना के बारे में जागरूकता आई और अधिकाधिक गर्भवती महिलाओं, शिशुवती माताओं का पंजीयन किया गया। जिले में कुल पांच परियोजनाओं में अब तक 23 हजार 532 हितग्राही लाभान्वित हो चुके हैं, जिसकी जिले में उपलब्धि का प्रतिशत 143 है, जो कि राज्य में सर्वाधिक है। कलेक्टर ने इस उपलब्धि के लिए विभाग के अधिकारियों तथा मैदानी स्तर के कर्मचारियों को बधाई दी है।

एक टिप्पणी भेजें