एसडीएम नगरी जांच अधिकारी नियुक्त
MTI News Teamएसडीएम नगरी जांच अधिकारी नियुक्त
धमतरी, जिले के नगरी विकासखण्ड के बोरई थानांतर्गत कट्टीगांव में 18 जून 2019 को पहाड़ी जंगल के पास पुलिस/नक्सली मुठभेड़ में महिला नक्सली सीतानदी एरिया कमेटी की सचिव/डीव्हीसीएम सीमा मण्डावी मृृत हो गई थी। पहाड़ी क्षेत्र में तस्दीक के दौरान सीमा मण्डावी का शव बरामद हुआ। तत्संबंध में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रजत बंसल ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं दण्डाधिकारी सुनील कुमार शर्मा को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। उक्त घटना के संबंध में यदि कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार का दस्तावेज, लिखित या मौखिक साक्ष्य प्रस्तुत करना चाहता हो वे 15 दिनों के भीतर न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं दण्डाधिकारी नगरी में उपस्थित होकर साक्ष्य प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समयावधि के पश्चात् प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।गौरतलब है कि धमतरी कांकेर सीमा में एसटीएफ और डीआरजी की टीम ने नक्सली सीमा मंडावी को मार गिराया था उसके ऊपर 8 लाख का इनाम भी घोषित था,उसके पास से इंसास रायफल गोला बारूद व् अन्य दस्तावेज बरामद हुए थे /

एक टिप्पणी भेजें