पवन निषाद
मगरलोड,धमतरी जिले के
मगरलोड
थाना के अंतर्गत महिला से शादी की झांसा देखकर 7 साल से दुष्कर्म करने का
मामला सामने आया है।आरोपी कुलेश्वर साहू मगरलोड ब्लॉक के शुक्लाभाठा का
निवासी है।गरियाबंद बंद जिले के एक गांव की दो बच्चों की माँ को आरोपी अपना
प्रेम जाल में फंसाकर तथा शादी की झांसा देकर पिछले सात साल से दुष्कर्म
करता रहा। पीड़ित महिला को भगा कर मगरलोड में किराए के मकान में रह कर भी
दुष्कर्म करता रहा। आरोपी कुलेश्वर साहू ने पीड़िता महिला की आँखों मे धूल
झोखकर, धोखा देकर पास के गाँव के एक अन्य लड़की से सगाई भी कर लिया।पीड़ित
महिला को जब इस बात का पता चला तो आरोपी कुलेश्वर साहू के खिलाफ एक माह
पहले मगरलोड थाना में रिपोर्ट दर्ज करायी थी। आरोपी कुलेश्वर साहू अपने
गिफ्तारी के डर से गरियाबंद, रायपुर, तथा महासमुंद में छुप-छुप कर रहता
था।आरोपी का कुछ दिन पहले अपना गाँव शुक्लाभाठा आया था।इस बात की जानकारी
मगरलोड थाना के थाना प्रभारी कमला पुसाम को मिली तो। थाना प्रभारी ;कमला पुसाम अपने
दलबल के साथ आरोपी के घर जाकर आरोपी को धारा 376 के तहत गिरफ्तार कर रिमांड में भेज
दिया ।

एक टिप्पणी भेजें