स्व विन्देश्वरी बघेल को दी गई श्रद्धांजलि

 भिलाई 3  मंगल भवन में आयोजित हुआ  कार्यक्रम 




भिलाई मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की माता स्वर्गीय श्रीमती विन्देश्वरी बघेल को बुधवार को भिलाई 3 स्थित मंगल भवन में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के अवसर पर शांति पाठ के पश्चात दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई।इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और उनके परिवारजनों ने श्रीमती विन्देश्वरी बघेल को पुष्पांजलि अर्पित की। श्रीमती बघेल को अनेक गणमान्य नागरिकों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम स्थल पर श्रीमती बघेल को श्रद्धांजलि स्वरूप सजल स्वरांजली दी गई। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष चरणदास महंत, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री  रविन्द्र चौबे और उद्योग मंत्री कवासी लखमा राज बब्बर सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने