जेल का फरार बंदी पकड़ा गया चंद घंटों में


दीवार फांद कर हुआ था फरार 



 
 भूपेंद्र साहू 
धमतरी जिला उप जेल से फरार कैदी इतवारी साहू उर्फ इतवारी सिंह को अर्जुनी पुलिस ने ग्राम  सेहराडबरी से धर दबोचा है।जैसे ही फरार होने की जानकारी लगी तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस अधीक्षक ,थाना प्रभारी धमतरी मौके पर जाकर उप जेल में मौका मुआयना किया गया एवं तत्काल सभी थाने/ चौकी में नाकेबंदी करवाया।धमतरी पुलिस की सतर्कता से फरार आरोपी को चंद घंटों में ही पकड़ लिया गया। इस संबंध में केपी चंदेल ने बताया कि फरार आने की सूचना मिलने पर चारों तरफ नाकेबंदी की कर दिए थे चेहरा डबरी में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है कूदने की वजह से उसके पैर में फ्रैक्चर राय गया है जिसे जिला अस्पताल में बुलाई जा कर आए क्या अब आरोपी के ऊपर धारा 224 अतिरिक्त लगाया जाएगा।

क्या था पूरा मामला


अभनपुर क्षेत्र के ग्राम डोंडरा निवासी इतवारी साहू उर्फ इतवारी सिंह (21 वर्ष)  मारपीट और चाकूबाजी के आरोप में उसके दो साथियों के साथ 2 फरवरी को जिला जेल में दाखिल किया गया था।गुरुवार को 11 से 12 बजे के बीच बांस और रस्सी का सहारा लेकर जिला जेल की दीवार फांदकर फरार हो गया, कैदी के फरार होने की घटना से जेल प्रशासन सकते में आ गया । वहीं इस घटना ने जेल में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी जेल अधीक्षक व डिप्टी कलेक्टर एचएल गायकवाड़, एडिशनल एसपी केपी चंदेल,डीएसपी पंकज पटेल सहित पुलिस व जिला प्रशासन के कई अधिकारी जिला जेल पहुंच गये। प्रभारी जेल अधीक्षक एचएल गायकवाड़ ने बताया कि इस मामले की प्रथम दृष्टया जांच के बाद तीन प्रहरियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आगे की जांच की जा रही है । फरार आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद जिला जेल और पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली है

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने