बिग ब्रेकिंग



मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मां बिंदेश्वरी बघेल का निधन


 


रायपुर  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  की मां बिंदेश्वरी बघेल का रविवार की शाम  निधन हो गया ।उनकी तबियत काफी समय से खराब थी। उनकी माँ का ईलाज राजधानी के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में चल रहा था।उन्होंने अंतिम सांस रामकृष्ण केयर अस्पताल में ली।आखरी वक्त मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी माता के साथ रहे।उनके निधन की जानकारी जानकारी छ ग के कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने दी।
अंतिम क्षणों में भूपेश बघेल मां के साथ३ 

अंतिम संस्कार भिलाई 3 में

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मां के दुःखद निधन की सूचना के बाद पदुम नगर भिलाई 3  में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने लगी है। अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को पदुम नगर   के निवास में रखा जाएगा । सोमवार की  सुबह  11  बजे अंतिम यात्रा  निकलकर भिलाई ३  मुक्तिधाम  पहुंचेगी जहा अंतिम संस्कार किया जाएगा। देश प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओ के पहुंचने की  खबर है।इसकी तैयारी में प्रशासन  लगा है।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने