धमतरी
। जिले में लगातार इनामी नक्सलियों का एनकाउंटर और गिरफ्तारी के बाद नक्सल
क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया गया है लगातार कार्यवाही से माओवादी
जहां बैक फुट पर है वहीं उनमें बौखलाहट भी देखने को मिल सकती है।
माओवादियों बदला लेने की नीति पर काम करते हैं। नक्सली अपने हर साथी की मौत
का बदला लेने की फिराक में रहते हैं। ऐसे में नक्सल क्षेत्र में सावधानी
बरतनी होगी इधर जिला अस्पताल में चारों शवों के पोस्टमार्टम के बाद एक
अधिकारी और 1-4 की सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है ,शवों का पोस्टमार्टम के बाद से
48 घंटे तक इंतजार किया जाएगा परिजनों के नहीं आने की स्थिति में धमतरी
में ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।
धमतरी की बात है तो बीते 18 जून से लेकर 6
जुलाई तक नक्सली कमांडर सीमा मंडावी सहित 5 इनामी नक्सली मारे गए हैं।
जिसमे प्रमिला उर्फ राजुला एसीएम सीतानदी एरिया कमेटी की सदस्य और राजू
एसीएम नगरी एरिया कमेटी के सदस्य पर 5-5 लाख के इनाम घोषित किए गए थे।
दुर्गा उर्फ मंजुला एलओएस सदस्य और मुन्नी उर्फ रश्मि गोबरा पर 1-1 लाख के
इनाम घोषित किया गया था। मुईबा उर्फ गगन्ना नाम का बड़ा नक्सल नेता गिरफ्तार
किया गया है। जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने एके 47 और लाखों रुपये भी बरामद
किए थे।
पुलिस सतर्क
पुलिस
को मिल रही लगातार सफलता के बाद नक्सली किसी बड़ी साजिश में जुटे हुए हैं।
इनपुट मिलने के बाद सुरक्षाबल भी चौकन्ना हैं। पुलिस ने अपने पूरी टीम को
और खास तौर पर नक्सल इलाको में तैनात अधिकारियों को हाई एलर्ट पर रहने की
हिदायत दी है।
अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ मामला दर्ज
6
जुलाई को हुए नक्सली मुठभेड़ में प्रार्थी दिलेश्वर सोनवानी प्लाटून
कमांडर एसटीएफ बघेरा दुर्ग की रिपोर्ट पर धारा 147,148, 149, 307 भादवि
एवं धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अज्ञात नक्सलियों के विरुद्ध अपराध
पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।


एक टिप्पणी भेजें