Red Cross Training

नाव में सवार होकर बरपदर पहुंची रेडक्रॉस टीम 

 

भूपेंद्र साहू
 धमतरी इंडियन रेडकास सोसायटी राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के कार्ययोजना अनुसार छत्तीसगढ़ में न्य कम्युनिटी कोआपरेशन एक्टिविटी के तहत धमतरी जिला का चयन किया गया । कलेक्टर एवं अध्यक्ष रजत बंसल के आदेशानुसार , उपाध्यक्ष सीईओ जिला पंचायत विजय दयाराम के , एवं सीएमएचओ एवं सचिव डॉ . डी . के तुर्रे के मार्गदर्शन में धमतरी जिले के अंतिम गांव नगरी मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूरी पर स्थित ग्राम बरपदर , विकास खण्ड नगरी का चयन कर वहां के ग्रामीणों को प्राथमिक सहायता सह – उपचार 03 दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया । उल्लेखनीय है बरपदर ग्राम में पहुंच मार्ग की व्यवस्था नहीं है सोंढुर बांध जिसकी लम्बाई लगभग 8 किलोमीटर की दूरी को नाव से जाना पड़ता है । रेडक्रास टीम द्वारा आवागमन हेतु नाव का सहारा लिया गया । जिसमें 30 व्यक्तियों को । प्रशिक्षण प्रदान किया गया । प्रशिक्षण में प्राथमिक उपचार सहायता क्या है प्राथमिक जानकारी दी गई । चोकिंग किस प्रकार से प्राथमिक सहायता दी जाती है । सदमा , अस्थमा , पानी में डूबते हुए को बचाना , सीने में दर्द , रक्त का बहना , पेक्चर होना , नाक से खून निकलना , शरीर का जलना , कुत्ते का काटना , सांप का काटना , बिच्छू का डंक मारना , जहर सेवन करना , डायबिटीस , बुखार आदि का प्राथमिक उपचार करने के । तरीके बताते हुए प्रशिक्षनार्थियों को रोल प्ले कराया गया ताकि सही तरीके से प्रशिक्षण का लाभ ले सके  एवं जरूरतमंद लोगो आवश्यकतानुसार प्राथमिक सहायता प्रदान किया जा सके ।
 
 
 उक्त शिविर में दिल्ली से मानस मोहन , राज्य मुख्यालय रायपुर से डॉ . यशवत चन्द्राकर , बालमुकुंद दुबे , दीपकमिरी , जिला मुख्यालय से जिला संगठक प्रदीप कुमार साहू , ब्लाक कांउसलर मनोज साहू , सत्यप्रकाश प्रधान एवं देवकांत देवांगन नंद कुमार ध्रुव , संकुल समन्वयक अशोक कुमार बिसेन प्रधान पाठक मेचका , दुधेश्वर साहू संकुल समन्वयक उपस्थित रहे । प्रशिक्षण के दौरान गांव के लगभग 40 से 50 सदस्य उपस्थित होकर प्रशिक्षण का लाभ प्राप्त किए । -

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने