अनियमिचत कर्मचारियों की अगर छटनी हुई तो .........

अनियमिचत कर्मचारियों की अगर छटनी हुई तो अधिकारियों पर गिरेगी गाज-मुख्यमंत्री

रायपुर।   सीएम हाउस में जन चौपाल भेट मुलाकात कार्यक्रम में  छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों  ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की है। पदाधिकारियों ने सीएम से पुन: नियमितीकरण करने की मांग रखी। जिस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कर्मचारियों को पूरा भरोसा दलाते हुए कहा कि अगर किसी कर्मचारियों को अनावश्यक छटनी की जाती है तो ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
 मुख्यमंत्री ने  कहा कि इस विषय पर हमारी सरकार ने कार्य शुरु कर दिये है। सभी विभागों से अनियमित व संविदा कर्मचारियों के डाटा मांगे गए है। जल्द ही इस पर ठोस निर्णय लिया जाएगा। वहीं कर्मचारियों ने छटनी की आंशका जतायी। बता दें महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष अनिल देवांगन के नेतृत्व में अनियमित कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री जनचौपाल में हज़ारों की संख्या में अपनी उपस्थिति दी और व्यक्तिगत रूप से मेरी आवाज नियमितीकरण के तहत आवेदन प्रस्तुत किया। महासंघ के प्रदेश महासचिव रवि गढ़पाले ने बताया कि अनियमित कर्मचारियो की जानकारी संकलित किये जाने के निर्देश से पुरे राज्य के अनियमित कर्मचारी मुख्यमंत्री महोदय के प्रति कृतघ, आशान्वित एवं प्रफुल्लित होगये है जिसका धन्यवाद ज्ञापित किया गया। 
वर्तमान में विभिन्न विभागों में कार्यरत एवं सेवा से पृथक की बहाली तथा कम्प्यूटर प्रशिक्षक, मार्कफेड, राष्ट्रीय सेवा योजना (NCC), उद्योग विभाग (CSIDC), छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत् वितरण कंपनी (CSPDCL), विद्यामितान, खनिज न्यास (DMF), पोटा केबिन, मनरेगा, स्वास्थ्य, पंचायत, कृषि, खाद्य विज्ञान प्रद्योगिकी और मेहमान प्रवक्ता आईटीआई एवं धान उपार्जन केंद्र के कर्मचारी में किये जा रहे छटनी पर रोक लगाये जाने एवं वर्तमान तक सेवा से पृथक अनियमित कर्मचारियों की बहाली के सम्बन्ध में  न्याय की प्रतीक्षा में हजारो कर्मचारी आशान्वित हैं I जिसमे माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने सहमति जताते हुए शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया, एवं गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक किये गए वचनों का अक्षरशः पालन किया जाएगा कथन कहा गया। सेवा से पृथक के सम्बंध में प्रतिपरीक्षण का कार्य जारी है, जिसका जल्द ही निराकरण कर दिया जाएगा मुख्यमंत्री महोदय ने हज़ारों की तादाद में मौजूद अनियमित कर्मचारियो को जल्द निराकरण और सकारात्मक समाचार मिलने की बात भी कही।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने