स्वतंत्रता का अलख जगाने दौड़ा धमतरी


विधायक, कलेक्टर-एसपी सहित विद्यार्थी हुए शामिल 


धमतरी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में सुबह स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें सिहावा विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव, कलेक्टर रजत बंसल, एसपी  बालाजी राव सहित जिले के अधिकारियों एवं विद्यार्थियों ने शहर के मुख्य मार्ग में दौड़ लगाई। इस अवसर पर विधायक डॉ. ध्रुव ने कहा कि लंबे संघर्षों के बाद भारत माता को दासता के बंधन से मुक्ति मिली, किंतु हमें देश की खातिर प्राण गंवाने वाले क्रांतिवीरों की कुर्बानियों को नहीं भुलाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि 15 अगस्त 1947 के पहले भारतवर्ष अंग्रेजों का गुलाम था। ऐसे महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल, सुभाष चंद्र बोस जैसी महान हस्तियों को आने वाली पीढ़ी हमेशा याद रखेगी। कलेक्टर ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें जो आजादी मिली है उसे कायम रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने स्वतंत्रता दौड़ का आशय स्पष्ट करते हुए कहा कि वीर जवानों की कुर्बानियों को याद करने का जरिया है। आजादी के साथ साथ यह अच्छे कार्यों को प्रोत्साहित करने, सामाजिक बुराइयों को खत्म करने की दौड़ है।
 दौड़ में शामिल होने वाले लोगो को विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव ने स्थानीय गांधी चैक में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो सदर मार्ग, गोलबाजार, घड़ी चैक, बस्तर रोड होते हुए शिव चैक, सेंचुरी गार्डन होते हुए वापस गांधी चैक पर समाप्त हुई। इसमें सिहावा विधायक के अलावा कलेक्टर, एसपी, जिला पंचायत सीईओ विजय दयाराम के., एएसपी केपी चंदेल नगरपालिक निगम धमतरी के आयुक्त आशीष परगनिहा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, काफी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक, खेल शिक्षक सहित गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने