पाॅलीथिनमुक्त धमतरी के लिए निकाली गई सायकल रैली


पाॅलीथिन के  उपयोग से  मानव जीवन को गम्भीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है 

धमतरी, धमतरी जिले को शत-प्रतिशत पाॅलीथिनमुक्त बनाने के उद्देश्य से शहर में आज सुबह कलेक्टर रजत बंसल एवं एसपी बालाजी राव के नेतृत्व में सायकल रैली का आयोजन किया गया। सायकल रैली के दौरान कलेक्टर सहित दल के सदस्यों ने गोलबाजार तथा इतवारी बाजार के सब्जी व्यवसायियों से प्लास्टिक की प्रतिबंधित पाॅलीथिन का उपयोग हरहाल में नहीं करने की समझाइश दी साथ ही उन्हें वैकल्पिक उपयोग के लिए कैरी बैग बांटे।


फिट लाइफ जिम व् यूथ हॉस्टल के विशेष सहयोग से आज सुबह नौ बजे सायकल रैली की शुरूआत स्थानीय पुरानी कृषि उपज मण्डी के परिसर से हुई, जो सिहावा चैक, घड़ी चैक, गोलबाजार, सदरबाजार मार्ग होते हुए नगर निगम कार्यालय के समीप इतवारी बाजार परिसर में समाप्त हुई। इस दौरान कलेक्टर ने सब्जी व्यवसायियों से चर्चा करते हुए प्लास्टिक निर्मित पाॅलीथिन के बारे में बताया कि इसके उपयोग से पर्यावरण सहित मानव जीवन को भविष्य में गम्भीर समस्याओं एवं चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने इसके दुष्परिणामों के बारे में अवगत करते हुए प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरीबैग को धमतरी शहर सहित जिले में शत-प्रतिशत बंद करके उसके विकल्प के तौर पर प्लास्टिक फ्री कैरी बैग का उपयोग करने की अपील की। इस दौरान रैली में शामिल लोगों के द्वारा नो प्लास्टिक, नो पाॅलीथिन लिखी हुई तख्तियों के माध्यम से जागरूक होने का प्रदर्शन भी किया गया, साथ ही शहर को पाॅलीथिनमुक्त बनाने के नारे भी लगाए गए। रैली में कलेक्टर के साथ नगर निगम के आयुक्त आशीष टिकरिहा, यूथ हाॅस्टल एसोसिएशन तथा फिटलाइफ क्लब के सदस्यों सहित शहर के गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने