सिहावा क्षेत्र में भाजपा सांसद ने की पदयात्रा

भाजपा और कांग्रेस शासनकाल की तुलना की 

\
विनोद गुप्ता (विशेष संवाददाता )
नगरी,भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के निर्देश पर सभी सांसदों को महात्मा गांधी जी के 150 वीं जंयती वर्ष के अवसर पर समस्त विधानसभा में स्वच्छता यात्रा के माध्यम से पद यात्रा का निर्देश दिया गया है। इसी तारतम्य में सोमवार को सिहावा विधानसभा के अंतर्गत नगरी मंडल में यात्रा सांसद मोहन मंडावी के नेतृत्व में शुरू की गई। ग्राम सिहावा से प्रारंभ हुई यह पदयात्रा भीतररास, सोनामगर, देवपुर, नगरी, छिपली, अमाली, गोरेगांव, होते हुए फरसिंया महामायी मंदिर में समाप्त हुई, सभी जगहों पर सभा का आयोजन भी किया गया जिसमे सांसद मोहन मंडावी, पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, पिंकी शाह द्वारा सभा को संबोधित करते भाजपा के पंद्रह वर्ष के कार्य काल और कांग्रेस सरकार द्वारा किये गए कार्यो की तुलना की। नगर के सभा के दौरान युवा मोर्चा के सदस्यों के द्वारा सांसद का स्वागत किया गया और भाजपा की रीति नीति से प्रभावित महिलाओं ने पार्टी का दामन भी थामा। यात्रा के इस अवसर पर पूर्व विधायक द्वय श्रवण मरकाम, पिंकी शिवराज शाह, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेन्द्र गोलछा, नगर पंचायत अध्यक्ष नंद यादव, उपाध्यक्ष अजय नाहटा, जिला महामंत्री नागेन्द्र शुक्ला, उपाध्यक्ष कमल डागा, मंडल अध्यक्ष प्रकाश बैस, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष विकल गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष रविशंकर दुबे, रामगोपाल साहू, रामाधीन भक्त, अकबर कश्यप, जिला पंचायत सदस्य  सत्यवती नेताम, पूर्व सांसद प्रतिनिधि  आरती गुप्ता, मोहन नाहटा, वामन साहू, टेलेश्वर ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य फत्तेलाल ध्रुव, करीम खान, नारायण बैस, कुमार नायर, बलजीत छाबड़ा, राजेश गोसाई, अशोक संचेती, विनोद गुप्ता, मनोहर दास मानिकपुरी, हृदय साहू, रामेश्वरी साहू,  यशोदा साहू, उमेद ध्रुव, गिरवर भंडारी, संत नेताम, छोटु सेन, अमित चोपड़ा, अनिरूद्ध साहू, दुर्गेश साहू, सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने