VDO:कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपाइयों ने जमकर हल्ला बोला



पवन निषाद विशेष संवाददाता
मगरलोड।भारतीय जनता पार्टी   मंडल मगरलोड के तत्वावधान में  मुख्य चौक में राज्य सरकार के किसान विरोध नीतियों के खिलाफ  एक  दिवसीय  धरना प्रदर्शन किया ।  भाजपाईयों ने भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ  निशाना साधा । भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय यदु ने कहा कि कांग्रेस सरकार  15 नवंबर से ही  धान  खरीदी करें ।  धान को पिछले 15 वर्ष से पिछले सरकार 15 नवंबर से खरीदते  आ रही थी ।  जब फसल जल्दी तैयार हुए तब खरीदी 15 नवंबर से होती थी  । लेकिन वर्तमान सरकार अब धान खरीदी  1 दिसंबर से करने जा रही है  ।
 
समर्थन मूल्य में किसानो के दोखा
 कांग्रेस  सरकार ने अपने घोषणा पत्र में स्पष्ट कहा है कि हम सरकार में आने के बाद किसानों को धान का किवंटल  2500  रुपये  देंगे और धान का एक  दाना दाना खरीदेंगे की बात उनके राज्य और राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने गंगाजल हाथ में लेकर कहां था लेकिन अब सरकार बनने के बाद प्रदेश की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे  है, जिसकी  भाजपा जनता पार्टी  निंदा करती है।  कांग्रेसी नेतृत्व वाली सरकार ने राज्य को दीवालिया  सिर्फ 10 महीने कर दी। 12 बार कर्ज  लेने वाली भूपेश सरकार अब  धान खरीदी छोड़कर अब ड्रामेबाजी पर उतर आई है और सरकारी खजाने के करोड़ों रुपए फूंक कर  दिल्ली में ड्रामा करने जा रही है । हम पूछते हैं कि क्या  कांग्रेस ने  अपना घोषणापत्र देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछ कर बनाया था नहीं पूछा था तो अभी नाटक क्यों।
 

कर्ज माफी में धोखा देने वाली सरकार ...
  दस दिन में कर्जा माफी की घोषणा सरकार बनाने वाली पार्टी इस पर भी धोखा देने में बाज नहीं आ रहे अनेक स्थानों पर सरकारी बैंक किसानों के कर्ज माफ हुए राष्ट्रीय बैंक से कर्ज  किसानों ने क्या पाप किया है। भाजपाइयों ने राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा । इस धरना प्रदर्शन में भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय यदु, जनपद पंचायत अध्यक्ष निरूपा दाऊ , उपाध्यक्ष वीरेंद्र साहू सहित पदाधिकारी,कार्यकर्ता मौजूद थे।
 
बाइट -विजय यदु, भाजपा मंडल अध्यक्ष

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने