उत्तम साहू 
बालोद।
 निकाय चुनाव के लिए पार्षद प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होते ही भाजपा व
 कांग्रेस के प्रत्याशी दोनो सक्रिय हो गए हैं। वही गुरुवार को बालोद 
नगरपालिका के 20 वार्डों के कांग्रेस पार्षद प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म
 भरा। नपाध्यक्ष विकास चोपड़ा ने दावा किया हैं इस बार बालोद नगरपालिका में 
20 वार्ड में कांग्रेस के ही प्रत्याशी जीत कर आएंगे।
गौरतलब
 हो कि बुधवार को कांग्रेस ने जिले के सभी 8 निकाय के पार्षद प्रत्याशियों 
की घोषणा कर दी हैं। घोषणा होने के बाद सभी अपने जीत का दावा कर रहे है। 
वही अगर बालोद नगरपालिका की बात करे तो वर्तमान नपाध्यक्ष विकास चोपड़ा और 
पूर्व नपाध्यक्ष रामजीभाई पटेल भी पार्षद चुनाव लड़ रहे है। अब यह तो निर्णय
 के बाद ही तय होगा कि अध्यक्ष की पद की दावेदारी कौन करता है। वही बालोद 
पालिका में कई मौजुदा कांग्रेस पार्षदों के भी टिकट काटे गए हैं। पार्टी ने
 उन्हें दरकिनार कर नए चेहरों को मौका दिया हैं। अब देखने वाली बात होगी कि
 क्या नए चेहरे कांग्रेस की नैय्या पार लगाते हैं या फिर नैय्या डुबाते 
हैं।
नामांकन दाखिल करने वालों में नगरपालिका अध्यक्ष
 विकास चोपड़ा, कैलाश बिसाई,राजकुमार राउत, खेमलाल साहू , किरण 
सोनकर, सतीश यादव,नरेंद्र सांखला , तुलसी मालेकर, गुलाम मोईउद्दीन 
,निर्देश पटेल ,हँसमुख टुवानी,  पद्मिनी साहू, रामजी भाई पटेल, 
योगराज भारती , चमेली साहू,धनेश्वरी ठाकुर , दीप्ति 
शर्मा ,बिरजू ठाकुर अनिल यादव , कमला गर्गवंशी शामिल हैं।इस दौरान 
बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे।
 

एक टिप्पणी भेजें