धमतरी जनपद में कांग्रेस से गुंजा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भाजपा से अवनेंद्र बने

जिले में 3 जनपद में कांग्रेस का कब्जा, भाजपा को मिली नगरी सीट

 

भूपेंद्र साहू
धमतरी।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत धमतरी जिले के चारों जनपद में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न हो गया 4 में से 3 जनपद पर कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया लेकिन नगरी में अंतिम समय में भाजपा अपना अध्यक्ष बनाने में कामयाब हो गयी।

धमतरी जनपद पंचायत में नवनिर्वाचित सदस्य गुंजा साहू अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुई है। ग्राम भानपुरी की रहने वाली गुंजा साहू कांग्रेस की ओर से और भाजपा की ओर से जागेश्वरी सोनवानी उम्मीदवार थे।जिसमें गुंजा साहू को 13 और जागेश्वरी को 12 वोट मिले इस तरह से भाजपा का एक वोट क्रॉस हुआ ।इसके बाद उपाध्यक्ष के लिए चुनाव हुआ जिसमें कांग्रेस से बृजेश जगताप और भाजपा की ओर से अवनेंद्र साहू थे ।यहां भी वोट क्रॉस हुआ लेकिन कांग्रेस का। 

अवनेद्र को 15 वोट और ब्रजेशको 10 वोट मिले इस तरह से अवनेद्र 5 वोट से विजई हुए ।पिछली बार कांग्रेस बहुमत के बावजूद भाजपा को यह सीट चली गई थी और उपाध्यक्ष कांग्रेस के थे। लेकिन इस बार उल्टा हुआ कांग्रेस अध्यक्ष और भाजपा के उपाध्यक्ष बने हैं ।
कुरूद की बात करें तो वहां 25 सदस्य में कांग्रेस के 14 भाजपा के 9 और निर्दलीय 2 थे ।बहुमत कांग्रेस का होने के बावजूद भाजपा ने अपने प्रत्याशी खड़ा किया ।
शारदा साहू
जानसिंग
कांग्रेस से शारदा साहू और भाजपा की ओर से तामेश्वरी साहू को उम्मीदवार बनाया।शारदा साहू को 14 वोट मिले जबकि तामेश्वरी को 11 वोट मिले इस तरह से कांग्रेसी विजई हुई ।इसके बाद उपाध्यक्ष में जानसिंह कांग्रेस की ओर से और भाजपा की ओर से थानू राम साहू थे जिसमें जान सिंह को 16 और थानू राम को 9 वोट प्राप्त हुए । 
जनपद पंचायत नगरी की बात करें तो यहां 25 सदस्यों में कांग्रेस के 10 भाजपा के 10 और निर्दलीय 5 थे। लेकिन कांग्रेसी बागी विजय दिनेश्वरी नेताम ने एक दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के सामने भाजपा ज्वाइन कर लिया और उसे भाजपा ने अपना अध्यक्ष प्रत्याशी घोषित किया ।कांग्रेश की ओर से कीर्ति नेताम थी ।दिनेश्वरी ने कीर्ति नेताम को 1 वोट से हरा दिया। उपाध्यक्ष में हुमित लिमजा ने उमेश देव को 1 वोट से हरा दिया ।इस तरह से जनपद पंचायत नगरी  में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भाजपा के विजय हुए। 
मगरलोड में कांग्रेस के 13 और भाजपा के 10 है। अध्यक्ष ज्योति ठाकुर विजय हुई ।उन्होंने जमुना ध्रुव को 3 वोट से हरा दिया। उपाध्यक्ष के लिए राजेश साहू ने भाजपा के डगेश्वर सोनकर को 3 वोट से  हरा दिया।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने