VDO: मगरलोड पुलिस ने अवैध 20 क्विंटल 50 किलो महुआ लाहन को नष्ट किया

 

मिले बर्तन व भट्ठी को भी नष्ट किया 

 

पवन कुमार निषाद 
 मगरलोड /धमतरी।। ग्राम बोदलबाहरा  से लगभग एक  किलोमीटर अंदर जंगल मे पवई नाला के पास आसामाजिक तत्वों द्वारा शराब की भट्टी लगाकर महुआ शराब बनाने की सूचना पर रेड कर तकरीबन 10 किंवटल महुआ लाहन  एवं भट्ठी को नष्ट किया गया।
कोरोना वायरस जहां एक वैश्विक महामारी के रूप में अपने पैर पसार रहा है, वहीं कुछ असामाजिक तत्व के लोग अवैधानिक कृत्यों से बाज नहीं आ रहे हैं, ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक बी.पी. राजभानु द्वारा वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।थाना मगरलोड क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग जंगलो में अवैध रूप से महुआ शराब  निर्माण हेतु भट्ठी लगाए जाने एवं संसाधन एकत्रित करने की सूचना  मिलने पर उक्त सूचना की तस्दीकी एवं वैधानिक कार्यवाही हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी  रश्मिकांत मिश्र के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मगरलोड उपनिरीक्षक सुभाष लाल के द्वारा   पृथक-पृथक टीम बनाकर वैधानिक कार्यवाही हेतु रवाना किया गया । 

अलग-अलग स्थानों में जंगल बीच जाकर रेड कार्यवाही करने पर ग्राम तेंदूभाठा से करीब 3 किलोमीटर अंदर जंगल करकरा नाला के पास 5 क्विंटल महुआ पास, ग्राम मडेली से 2 किलोमीटर दूर जंगल अंदर 50 किलो महुआ पास, ग्राम बिरझुली से 3 किलोमीटर अंदर जंगल में नाला के पास 5 क्विंटल महुआ पास व अवैध शराब भट्ठी, ग्राम बोथलबाहरा के 1 किलोमीटर अंदर जंगल में नाला पास 10 क्विंटल महुआ लाहन कुल 20 क्विंटल 50 किलो महुआ लाहन एवं अवैध महुआ शराब निर्माण हेतु लगाए गए भट्ठी को नष्ट कर मौके पर मिले सामान को जप्त किया गया है।

               इस प्रकार पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में थाना मगरलोड के उप निरीक्षक सुभाष लाल एवं उनके टीम के स.उ.नि. जी.एस. राजपूत, आरक्षक बाबूलाल मरकाम, महेश साहू, भागवत ध्रुव, सेवक रंगारी, महिला आरक्षक अमरलता लकड़ा, सैनिक भेषराम सिन्हा, वाहन चालक चन्द्रशेखर कुंजाम के द्वारा लगातार जंगलों में रेड कार्रवाई कर मौके पर मिले महुआ पास एवं अवैध शराब भट्ठियों को नष्ट करने में सफलता अर्जित किया गया है।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने